लोकसभा चुनाव 2019 : वीरेंद्र सिंह की राह हुई कठिन, बलिया में भरत सिंह के समर्थकों ने किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत राजनीतिक दल जैसे-जैसे प्रत्याशी घोषित करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने मंगलवार को बलिया सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। जिसके बाद बुधवार को बलिया के वर्तमान सांसद के समर्थकों ने घोषित प्रत्याशी का जमकर विरोध किया।
भाजपा द्वारा वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को बलिया से टिकट दिया गया है। वहीं, बलिया के वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। जिसके बाद बलिया में भरत सिंह के समर्थक खफा नजर आए। भरत सिंह के समर्थकों ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर विरेंद्र सिंह 'मस्त' को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया। तख्तियों पर लिखा था 'विरेंद्र सिंह मस्त वापस जाओ।' इस संदर्भ में जब सांसद भरत सिंह से भी बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला बेहद दुखद है। इस फैसले से मैं ना केवल दुखी हूं, बल्कि क्षुब्ध भी हूं।
इसे लेकर पार्टी की केंद्रीय समिति के सामने भी भरत सिंह ने जाने की बात कही है। सांसद भरत सिंह ने उम्मीद जताई कि पार्टी जल्द ही इस संदर्भ में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेगी।
ये है टिकट काटने की वजह
बता दें कि वीरेंद्र सिंह 'मस्त' वर्तमान में भदोही के सांसद हैं और इससे पहले वे भी वे दो बार भदोही के सांसद रह चुके हैं। वहीं, भरत सिंह की बात करें तो वह भी वर्तमान में बलिया के सांसद है। भाजपा ने भदोही की जमीन से हटा कर वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को बलिया की जमीन पर खड़ा किया है।
राजनीतिकविदों का मानना है कि भाजपा के सर्वे में भरत सिंह की सक्रियता ना दिखने के कारण ही उनका टिकट काटा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि भदोही से सांसद को बलिया की जनता कितना स्वीकारती है।