फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Chunav: BJP in action mode for Mission 2024, will it be able to defeat the opposition with this bet?

Loksabha Chunav: मिशन 2024 के लिए एक्शन मोड में भाजपा, क्या इस दांव से विपक्ष को दे पाएगी मात ?

Thu, 02 Feb 2023 10:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की ओर से तय संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की और कहा दो फरवरी से पांच फरवरी के बीच सभी जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक करनी है। इसके बाद छह से 12 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति की बैठकें होनी हैं। बैठकों में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा करनी है। 

विज्ञापन
Loksabha Chunav: BJP in action mode for Mission 2024, will it be able to defeat the opposition with this bet?
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिशन-2024 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला रोहनिया स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें हर बूथ को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर मंथन किया गया। चार सत्रों में चली इस कार्यशाला में क्षेत्रीय पदाधिकारी और काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष शामिल रहे।

विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की ओर से तय संगठनात्मक कार्यों की चर्चा की और कहा दो फरवरी से पांच फरवरी के बीच सभी जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक करनी है। इसके बाद छह से 12 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति की बैठकें होनी हैं। बैठकों में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा करनी है। 
विज्ञापन

कहा कि युवा मोर्चा खेलकूद के माध्यम से स्कूल कॉलेज में कैंप लगाएं। महिला मोर्चा आशा एवं स्वयंसेवी महिला समूहों के बीच सक्रिय हों। कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व संतोष पटेल और क्षेत्रीय आईटी संयोजक विजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, विधायक रमेश जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, सुशील त्रिपाठी, नागेंद्र रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed