{"_id":"5c90c7debdec22144d7e0bd6","slug":"lokdsabha-election-2019-modi-modi-chant-heard-mirzapur-temple-during-priyanka-gandhi-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका, श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच लगाए 'मोदी-मोदी' नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका, श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच लगाए 'मोदी-मोदी' नारे
Tue, 19 Mar 2019 04:13 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 19 मार्च को पूर्वांचल दौरे के तहत मिर्जापुर में हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार दोपहर भदोही से चलकर 1.15 बजे मिर्जापुर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के मिर्जापुर पहुंचते ही कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के साथ अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के मंदिर पहुंचते ही पुलिस और एसपीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन करने से मंदिर के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी मंदिर के अंदर गईं और दर्शन-पूजन की। इसी दौरान बाहर खड़े श्रद्धालु विंध्यवीसिनी माता के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच में श्रद्धालु 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे। उधर दूसरी तरफ यह देख कर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक भी 'राहुल गांधी जिंदाबाद' और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे' लगाने लगे। मंदिर परिसर में भाजपा और कांग्रसे समर्थकों का यह नारा युद्ध देख कर चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन