फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 two sisters born in pakistan vote for india in varanasi

पाकिस्तान के कराची में जन्मी दो बहनों ने काशी में किया मतदान, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

Sun, 19 May 2019 04:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 19 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 two sisters born in pakistan vote for india in varanasi
निदा और माहेरुख - फोटो : अमर उजाला

इस महापर्व में एक अलग ही मिसाल देखने को मिली। पाकिस्तान के कराची में जन्मी दो बहनों ने भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट किया। इसके साथ ही मतदान करने की खुशी भी जाहिर की।

विज्ञापन


हिन्दुस्तानी पिता और पाकिस्तानी मां की संतान निदा और माहेरुख ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोनों बहनों को कुछ दिन पहले जब भारतीय नागरिकता मिली तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों बहनें आज अपने परिवार के साथ वाराणसी के आर्य महिला इंटर कॉलेज में वोट देने के लिए पहुंचीं। 
विज्ञापन


दरअसल, वाराणसी के पान दरीबा निवासी नसीम की शादी पाकिस्तान के कराची शहर की शाहिदा से हुई। इस दौरान नसीम पकिस्तान आते-जाते रहे। पाकिस्तान में ही नसीम और शाहिदा को दो बेटियां निदा और माहेरुख पैदा हुई। कुछ साल बाद जब मां शाहिदा को भारत की नागरिकता मिल गई तो दोनों बेटियां भी भारत आ गईं। इसके बावजूद इन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारतीय नागरिकता पाने के लिए दो साल तक की मशक्कत

नसीम ने बताया कि शहीदा को तो 2007 में नागरिकता मिल गई पर बच्चियों को नहीं मिल पाई थी। इसके बाद नसीम और शाहिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय से संपर्क किया और दो साल की कागजी कार्रवाई के बाद उनकी बेटियों को भी भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद दोनों बहनों ने आज पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

माहेरुख ने वोट देने के बाद बताया कि आज मुझे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिली है। मुझे आज वोट देने का अधिकार मिला है, अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed