फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 SP complaint against bjp for booth capturing

सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

Mon, 20 May 2019 12:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 20 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 SP complaint against bjp for booth capturing
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद न सिर्फ एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं, बल्कि आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। वाराणसी में सपा ने भाजपा विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने आरोप लगाया कि कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महमूरगंज प्राइमरी पाठशाला के बूथ संख्या 66, 67, 68 और 69 पर कैप्चरिंग की है। उनका कहना है कि सपा प्रत्याशी शालिनी यादव की जानकारी के आधार पर पार्टी हाईकमान को इसकी सूचना के साथ शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।   
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि बूथ संख्या 161 पर ईवीएम खराब होने से आधा घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। भैरोनाथ के वार्ड संख्या 252 पर ईवीएम की खराबी की जानकारी अधिकारियों को देने के बावजूद इसे सुधारने में काफी देरी की गई। सेवापुरी के हाथीबरनी के बसनी इंटर कॉलेज के मतदान कर्मी बुजुर्गों का खुद वोट डाल रहे थे। पू
विज्ञापन
विज्ञापन

र्वोत्तर रेलवे हाईस्कूल क्रम संख्या 640 पर जब संतोष सोनकर और उषा ने वोट डाला तो वीवीपैट पर कमल निशान दिखाई पड़ा। यही नहीं, निवार्चन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज ठठेरी बाजार के बूथ नंबर 270 पर मशीन पर एक और तीन नंबर का बटन नहीं दब रहा था। केवल दो नंबर दब रहा था, जिस पर कमल का निशान था। आईआईटी कॉलेज करौंदी के बूथ नंबर 54 और 55 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की बत्ती जल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed