फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi road shows in Mirzapur and Kushinagar

प्रियंका गांधी आज फिर पूर्वांचल में दिखाएंगी ताकत, मिर्जापुर और कुशीनगर में करेंगी रोड शो

Fri, 17 May 2019 08:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 May 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi road shows in Mirzapur and Kushinagar
फाइल फोटो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज मिर्जापुर और कुशीनगर में आज रोड शो करेंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती और चौधरी अजित सिंह सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन


प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाफ्टर से सुबह 10.05 पर रवाना होंगी। उनका हेलीकाफ्टर अष्टभुजा पहाड़ी पर उतरेगा। वहां से कार द्वारा मिर्जापुर में आएंगी और रोड शो करेंगी। 
विज्ञापन


डंकीनगंज से शुरू रोड शो बेलतर, गिरधर का चौराहा, खजांची का चौराहा, साईं मंदिर चौराहा होते हुए संकटमोचन मंदिर पर संपन्न होगा। इसके अलावा प्रियंका गांधी आज कुशीनगर में भी रोड शो करेंगी। रोड शो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में महराजगंज में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। लोगों को आपस में लड़ाकर और नफरत फैला कर सत्ता हासिल करना चाहती है। जहां सब कुछ ठीक है वहां महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं।

हर ओर अराजकता का माहौल है। चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र को आघात पहुंचाया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि केंद्र में मजबूत सरकार है, लेकिन यह हकीकत नहीं है। मोदी सरकार अंहकार में चूर है। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं। 

गणेश शंकर विद्यार्थी समारक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा में प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। वह लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही है, विकास का दावा किया जा रहा है, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है।

56 इंच का सीना ताने रहने वाले प्रधानमंत्री किसानों, मजदूरों और नौजवां को अपने पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। मंच से किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी दिल्ली पहुंचने पर किसानों से मिलते तक नहीं। उनके पास अपने अन्नदाताओं से मिलने का समय नहीं होता, लेकिन बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते हैं।  

प्रियंका ने कहा कि यह पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की धरती है। यहां झूठ और नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा की योजनाएं और दावे खोखले हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद के दाम आसमान छू रहे हैं।

पीएम ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में उन्होंने पांच करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। किसान बीमा के दस हजार करोड़ उद्योगपतियों की जेब में डाल चुके हैं। यूपी के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है।

नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग-धंधों को चौपट कर दिया। पांच लाख लोगों की रोजी-रोटी छिन गई। ऐसे लोग जब शहर से निराश होकर गांव लौटे तो यहां मनरेगा में भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस नेता ने लोगों से ऐसी सरकार बनाने का आह्वान किया जो सबके साथ न्याय करे। कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती। वह विकास की राजनीति करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed