फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi road show in Varanasi

वाराणसी में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, बाबा और काशी के कोतवाल से की जीत की कामना

Thu, 16 May 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi road show in Varanasi
वाराणसी में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो किया। इस दौरान रथ पर वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

विज्ञापन


बुधवार शाम 6.15 बजे प्रियंका गांधी ने लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरू किया। इस दौरान सड़क पर खड़ी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, डिवाइडर पर खड़े लोगों से हाथ मिलाया। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सभी उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी भी सभी का अभिवादन स्वीकारती चल रही थीं। रोड शो के दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रियंका गंधी से अस्सी नाला देखने का आग्रह किया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने अपना रथ रुकवा कर अस्सी नाला देखने के लिए नीचे उतरीं। इस दौरान लोगों ने घरों में आने वाला गंदा पानी बोतल में भर कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोड शो के दौरान वहां मौजूद लोगों अस्सी चौराहे पर कांग्रेस समर्थकों ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों ने नारेबाजी की कि 'गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है'। इसके बाद कांग्रेस समर्थकों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर भाजपा समर्थक भड़क गए। तू-तू, मैं-मैं के बाद कांग्रेस और भाजपा के समर्थक भिड़ गए और अस्सी पर हाथापाई की।

 

वाराणसी के अस्सी पर रहने वाले पुराने कांग्रेस नेता संपूर्णानंद तिवारी से प्रियंका ने आशीर्वाद लिया। संपूर्णानंद तिवारी से आशीर्वाद लेने के लिए प्रियंका गांधी रथ से नीचे उतरीं। इस दौरान संपूर्णानंद तिवारी के पांच साल के दर्द को प्रियंका ने देखा और पैर छूकर लिया आशीर्वाद।

इस दौरान संपूर्णानंद तिवारी बोले कि कांग्रेस जो भूल गई थी उसको प्रियंका गांधी ने फिर जिंदा किया है। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान गोदौलिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। पुलिस ने युवकों को पीट कर हटाया। प्रियंका गांधी का रोड शो जैसे ही पांडेय हवेली पहुंचा वैसे ही भीड़ बेकाबू हो गई।

प्रियंका गांधी से मिलने के लिए लोग सुरक्षा घेरा तोड़ने पर उतारू हो गए। भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। प्रियंका गांधी का काफिला गोदौलिया पहुंचते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कराने की तैयारियां शुरू हो गई।

प्रियंका गांधी ज्ञानवापी की तरफ से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंची। उनका स्वागत डमरू दल से हुआ। गर्भ गृह में पूजा करने के बाद प्रियंका ने कालभैरव मंदिर में भी पूजा अर्चना की और कांग्रेस की जीत की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed