फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi road show in mirzapur know all live updates

प्रियंका गांधी का मिर्जापुर में रोड शो, बोलीं- आपने सबसे बड़े कलाकार को पीएम बना दिया

Fri, 17 May 2019 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi road show in mirzapur know all live updates
प्रियंका गांधी का मोदी पर तंज - फोटो : Amar Ujala

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मिर्जापुर में रोड शो किया। रोड शो करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थीं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया है। इससे तो अच्छा आप अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। करना तो किसी को भी कुछ नहीं था आपके लिए।

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी के लिए रवाना हो गई थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अपना दल, कृष्णा गुट के कार्यकर्ता शामिल हो गए। इसके बाद उनका अष्टभुजा हेलीपैड पर प्रियंका का आगमन हुआ। यहा से डंकिन गंज की ओर प्रियंका का काफिला बढ़ने के साथ ही रोड शो की शुरूआत हुई।


प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी रहीं। प्रियंका के ऊपर लोगों ने फूल माला की बारिश की। इस दौरान प्रियंका गांधी लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ती रहीं। धीरे-धीरे उनका काफिला डंकीनगंज होते हुए बाटा चौराहे पर पहुंच गया, जहां धक्का-मुक्की के बीच जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने तीन बच्चों को अपने मंच पर बुलाया और दुलारा था।
 


प्रियंका गांधी जब गिरधर चौराहे पर पहुंची तो भाजपा समर्थकों 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए तो वहीं कांग्रेस समर्थकों ने भी 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए। जब 'मोदी-मोदी के' नारे लग रहे थे तो प्रियंका गांधी ने 'मोदी-मोदी'  के नारे लगाने वाले भाजपा समर्थकों को माला पहना दी। करीब 1 बजे प्रियंका गांधी का रोड शो संकटमोचन मंदिर पहुंच पर खत्म हुआ। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed