{"_id":"5cc37f92bdec22075c115489","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-says-election-is-not-war-it-is-a-democracy-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जंग नहीं, लोकतंत्र का उत्सव, दिल जीतिए दल जीतेगा: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जंग नहीं, लोकतंत्र का उत्सव, दिल जीतिए दल जीतेगा: मोदी
Sat, 27 Apr 2019 03:30 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Apr 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में वाराणसी संसदीय सीट से दूसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद पीएम मोदी ने कहा- चुनाव जंग नहीं, लोकतंत्र का उत्सव है। पराजित करने के बजाय दिलों को जीतने में समय लगाएं। दिल जीतेंगे तो दल जीतेगा और इससे देश जीतेगा।
विज्ञापन
इससे पहले पीएम ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, बनारस जीतने में मजा तब आएगा जब हर बूथ जीतेंगे। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र भी दिया। इसके बाद पीएम ने काल भैरव मंदिर में विधिवत पूजा पाठ किया और नामांकन करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
अपील: पीएम ने कार्यकर्ताओं से रिकार्ड मतदान कराने की अपील की। कहा- मई की 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी में दिखाना है कि काशीवासी मतदान के सारे रिकार्ड तोड़ देंगे।
विज्ञापन
पहली बार वोट डालने वालों को गुड़ खिलाएं: पीएम ने कहा-पहली बार जो भी मतदान करने आएं, भाजपा कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर उनका स्वागत करें। वे किस दल से जुड़े हैं, इससे मतलब नहीं होना चाहिए। उन्हें गुड़ खिलाकर पानी पिलाएं। साथ ही उन्हें एहसास दिलाएं कि उन्होंने कितनी बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है।
रोड शो में मेरी सुरक्षा को लेकर लोगों ने मुझे डांटा
मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा, वाराणसी में रोड-शो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर डांट पड़ी। लोग डांटते हुए कह रहे थे कि आप अपने मालिक नहीं हो, हम आपके मालिक हैं। लेकिन, अगर मोदी की कोई सुरक्षा करता है तो इस देश की करोड़ों माताएं-बहनें हैं। वे मेरी सुरक्षा कवच बनती हैं। माताएं-बहनें इस बार चुनाव के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं, व्रत रख रही हैं।