{"_id":"5ce24da1bdec220791792007","slug":"lok-sabha-elections-2019-om-prakash-rajbhar-dismiss-from-yogi-cabinet-anil-rajbhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के साथ 'समाज-साधना', ओम प्रकाश राजभर की विदाई के बाद उनके सभी पद अनिल राजभर को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के साथ 'समाज-साधना', ओम प्रकाश राजभर की विदाई के बाद उनके सभी पद अनिल राजभर को मिले
Mon, 20 May 2019 12:41 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 20 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर और अनिल राजभर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। ओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री के पद पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार सुबह ही राज्यपाल रामनाईक से उन्हें हटाने की सिफारिश की थी जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी।
विज्ञापन
लखनऊ सूत्रों की मानें तो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को ओम प्रकाश राजभर के सभी पद देकर कद बढ़ाया गया है। राजभर समाज को साधने के लिए भाजपा अपने मंत्री अनिल राजभर को चेहरा बनाए हुए है।
विज्ञापन
बता दें कि राजभर लगातार भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए थे। वहीं, कुछ दिन पहले ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के नेताओं को मंच से गाली तक दे डाली थी। इसके पहले लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी भी उतारे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा विरोधी दलों को समर्थन देने की बात भी कही थी। इन्हीं सब बगावती मामलों के कारण ही सोमवार को सीएम सोगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त करने की सिफारिश की।
Trending Videos
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राजभर ने पहले भी इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था।