{"_id":"5ce0cf70bdec220729256358","slug":"lok-sabha-elections-2019-mau-bjp-candidate-issue-warrant-from-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ के गठबंधन प्रत्याशी के बाद अब भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ वारंट जारी, नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के गठबंधन प्रत्याशी के बाद अब भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ वारंट जारी, नहीं हुई गिरफ्तारी
Wed, 22 May 2019 04:53 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 22 May 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव के अंतिम चरण के ठीक पहले सत्ता और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चले थे। पीएम मोदी ने मऊ में आकर गठबंधन प्रत्याशी पर उंगली उठाई जिसके बाद सपाइयों ने भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और गठबंधन प्रत्याशी के अभिकर्ता धर्मप्रकाश यादव ने जिला और पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंप कर भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी खुलेआम घूमकर प्रचार कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी के अभिकर्ता ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन ने उनके प्रार्थना पत्र को संज्ञान में नहीं लिया तो उन्होंने प्रेक्षक पाल रासु से इसकी शिकायत की। प्रेक्षक ने कार्रवाई के लिए शिकायत डीएम और एसपी के पास भेज दी।
विज्ञापन
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
Trending Videos
इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी की तरफ से यह आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि उन्हें अभी तक इस तरह का कोई वारंट नहीं मिला है, जिसके आधार पर भाजपा प्रत्याशी पर कार्रवाई की जा सके।