गाजीपुर के दो प्रत्याशी अपने जिले के निवासी होते हुए भी नहीं दे सके वोट, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में रविवार को गाजीपुर संसदीय सीट पर मतदाताओं के साथ माननीयों ने भी मतदान किया। मतदान को लेकर वोटरों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं, गाजीपुर के दो दलों के उम्मीदवार जिले के निवासी होते हुए बी खुद के पक्ष में वोट नहीं कर पाए।
कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के तमाम पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आई। गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में जारी मतदान के दौरान भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी अपने पैतृक गांव टड़वा सौरी पहुंच कर मतदान किया। दिनेश लाल यादुव 'निरहूआ' आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भी है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोज सिंह, भाजपा विधायक सुनीता सिंह और भाजपा विधायक संगीता बलवंत, भाजपा विधायक अलका राय, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने भी मतदान किया। वर्तमान विधायकों के साथ पूर्व विधायकों ने भी वोट डाले। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 18 लाख से ज्यादा वोटर कुल 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
गाजीपुर लोकसभा सीट से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। जिनका मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी से है। लेकिन दोनों नेता गाजीपुर में होते हुए भी खुद के लिए वोट नहीं कर पाए।
ऐसा इसलिए है क्योंकि अफजाल अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के मूल निवासी हैं और मनोज सिन्हा मोहनपुरा गांव के रहने वाले हैं। लेकिन दोनों गांव बलिया के विधानसभा क्षेत्र में आते है। इसलिए दोनों ने अपने पैतृक गृह जाकर मतदान किया।