फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lok sabha elections 2019 akhilesh yadav Attack On Chief Minister yogi adityanath

अखिलेश का भाजपा पर आरोप- सीएम योगी से मिलने से पहले दलितों को साबुन-शैंपू से नहलाया गया

Wed, 15 May 2019 11:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 akhilesh yadav Attack On Chief Minister yogi adityanath
फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अलावलपुर की जनसभा में भाजपा पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा सीएम से मिलने गए दलितों को साबुन व शैंपू से नहलाया गया था 
विज्ञापन


उसके बाद बाबा ने दलित समाज के लोगों से मुलाकात की थी। अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते उन्होंने कहा कि बलिया को विकास की धारा से जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ना चाहा तो सीएम बाबा ने बलिया को एक्सप्रेस से हटा दिया। 
विज्ञापन


अगर यहां भी एक्सप्रेस वे बनाया होता तो यहां भी हवाई जहाज उतार कर उसकी मजबूती दिखाता। उन्होंने कहा कि बलिया समाजवादियों का गढ़ रहा है। यहां के चंद्रशेखर प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं। उनके पुत्र नीरज शेखर को कभी कम सम्मान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के निषाद समाज के पांच लोगों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा था। हमने उन्हें लखनऊ बुलाकर एक-एक लाख रुपये से सम्मानित किया था।  कहा कि हमने युवाओं को लैपटॉप व कंप्यूटर दिए लेकिन बाबा सीएम को यह चलाने नहीं आता है लिहाजा युवाओं का यह हक भी मार दिया। 

बलिया में चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय तथा जनेश्वर मिश्र के नाम पर सबसे बड़ा सेतु बनवाने का काम किया। बाबा सीएम की सरकार आते ही विश्वविद्यालय को दिए गए बजट को वापस मंगा लिया गया। 

यहां के लोग यह भी बताते हैं कि जनेश्वर मिश्र सेतु को एनएचएआई से जोड़ने के लिए प्रस्तावित होने के बाद भी दो पाया के निर्माण के लिए अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed