फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In azamgarh MLA protest and stoning

आजमगढ़ : मतदान केंद्र पर पहुंचे विधायक का लोगों ने किया विरोध, काफिले पर की पत्थरबाजी

Sun, 12 May 2019 05:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 12 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In azamgarh MLA protest and stoning
विधायक के काफिले पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में विधायक की गाड़ी पर पथराव करने का मामला सामने आया है। कुछ लोग विधायक का मतदान केंद्र पर विरोध जता रहे थे। रविवार दो बजे विधायक के वाहन पर दो बार पत्थरबाजी हुई।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को सूचना मिली कि किशनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर दलितों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। यही देखने के लिए विधायक जहानागंज थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर दोपहर 2 बजे जा रहे थे।
विज्ञापन


विधायक के काफिले का लोगों ने रास्ते में विरोध किया। विरोध से बचने के लिए दुर्गा प्रसाद यादव पास स्थित गांव की राजभर बस्ती में चले गए। इसके साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एसपी सिटी के साथ थानाध्यक्ष जहानागंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In azamgarh MLA protest and stoning
क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

लगभग 2.30 बजे जब दुर्गा प्रसाद यादव अपने वाहन से वापस आने लगे तो सरपत के झुरमुट में बैठे कुछ लोगों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गा प्रसाद यादव की गाड़ी का शीशा टूट गया। जिसके बाद साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को दौड़ाया तो वे भाग निकले।

इस दौरान गांव से गुजरते हुए कुछ अराजक तत्वों ने दोबारा पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर एसपी सिटी के साथ लगी फोर्स ने उन्हें दौड़ाया तो वे भाग निकले। इधर दुर्गा प्रसाद यादव को सुरक्षित अपने गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed