फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In azamgarh dispute on orange stoll

भगवा गमछे पर आजमगढ़ में नोकझोंक, सभासद के जवाब से दरोगा की बोलती हुई बंद

Sun, 12 May 2019 08:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 12 May 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In azamgarh dispute on orange stoll
बगवा गमछे को लेकर नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के डीएवी कॉलेज पर बने बूथ सेंटर पर रविवार की सुबह परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे भाजपा समर्थक और ड्यूटी पर तैनात दरोगा के बीच भगवा गमछा को लेकर नोंकझोंक होने लगी। इस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। समर्थकों के विरोध करने पर दरोगा शांत हो गया। अधिवक्ता ने दरोगा के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद विश्वजीत सिंह पालीवाल रविवार की सुबह अपनी पत्नी, भाभी, बड़े भाई के साथ डीएवी कॉलेज पर बने बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। इस दौरान विश्वजीत के गले में भगवा गमछा था जिसे देखकर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने गमछा उतारकर भीतर जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसे लेकर विश्वजीत और दरोगा के बीच नोंकझोंक होने लगी। हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। वहां जुटे ज्यादातर लोगों के गले में भगवा गमछा था। विश्वजीत ने कहा कि भगवा रंग न किसी विशेष का है न किसी पार्टी का। ऐसे में वह बगैर गमछा निकाले ही वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वजीत के समर्थन में अन्य युवक भी पहुंच गए। हंगामा होने पर दरोगा शांत हो गया। विश्वजीत के बड़े भाई अधिवक्ता ने दरोगा को कोर्ट में केस दर्ज करने की चेतावनी दी है। 

कई जगह सपा और भाजपा समर्थक भिड़े

इसी क्रम में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इटौरा दयाल पोलिंग स्टेशन पर रविवार को प्रचार को लेकर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना के समय कुछ ही दूर पर मौजूद रही पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक को हिरासत में लेकर थाने भेजवा दिया।

इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के भवरपुर गांव में भाजपा और सपा के समर्थकों में लात, घूसों से मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। महराजगंज क्षेत्र में दलित और यादवों के बीच हुई मारपीट को पुलिस ने शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed