{"_id":"66323ee351a19a84ba0a4a09","slug":"lok-sabha-election-top-bjp-leaders-will-camp-in-varanasi-from-10-may-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 10 मई से वाराणसी में डेरा डालेंगे BJP के शीर्ष नेता, जानें- कैसी चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 10 मई से वाराणसी में डेरा डालेंगे BJP के शीर्ष नेता, जानें- कैसी चल रही है तैयारी
Wed, 01 May 2024 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 06:39 PM IST
सार
Lok Sabha Election: फर्स्ट टाइम मतदाताओं के लिए खास प्लान के तहत देश के कुछ चर्चित युवा भाजपा नेताओं से नमो चौपाल आयोजित कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते सुनील बंसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत अंतिम चरण में लगा देगी। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेशों के नेता मई के दूसरे सप्ताह से वाराणसी पहुंचना शुरु हो जाएंगे। यहां छोटी-छोटी जनसभाएं करेंगे, पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगे और मतदाताओं से संपर्क भी करेंगे। इसके अलावा समाज के अलग-अलग लोगों के साथ बैठकें की जाएगी।
बनारस में पहुंचने वाले नेताओं की सूची भी तैयार की जा रही है और कार्यकर्ताओं से भी सूची मांगी जा रही है। प्रधानमंत्री के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और गुजरात से आए जगदीश पटेल ने बैठकें शुरु ही कर दी हैं। इसमें महिला मोर्चा की भी प्रमुख भूमिका रहने वाली है।
महिलाओं के ग्रुप के अलावा, युवा बाइकों से भी रहेंगे और नामाकंन के एक दिन पहले सभी शीर्ष नेता भी वाराणसी पहुंच जाएंगे। इसके बाद कुछ नेता मतदान तक बनारस में ही प्रवास करेंगे और यहां चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
वहीं कुछ महिला नेताओं की एक सूची भी तैयार की जा रही है, अंतिम सप्ताह में कुछ छोटी-छोटी जनसभाएं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से भी कराई जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्र में सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर जनसभाएं करेंगे। इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।