फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election PM modi road show in varanasi route diversion

PM Modi Roadshow: शहर में आज दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू, जानें- कैसी है व्यवस्था

Mon, 13 May 2024 06:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 May 2024 06:42 AM IST
सार

PM Modi Road Show: कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
Lok Sabha Election PM modi road show in varanasi route diversion
प्रधानमंत्री के रोड शो से पूर्व लंका मार्ग पर लोहे का ग्रिल लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम लंका स्थित मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक रोड शो करेंगे। इसके बाद वह विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए बीएलडब्लू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान

  • रामनगर चौराहा और सामने घाट से रोड शो से संबंधित वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन जो रामनगर से बीएचयू होकर भिखारीपुर व शहर की तरफ जाना चाहते हों, वह टेंगरा मोड़ व पड़ाव होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • सीर गेट तिराहा से रोड शो से संबंधित वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को बीएचयू के अंदर या भगवानपुर मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन डाफी पुलिस चौकी और लौटूबीर बाबा मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भिखारीपुर तिराहा से रोड शो से संबंधित वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन चितईपुर चौराहा, अखरी बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • भगवानपुर मोड़ तिराहा से किसी भी वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। - नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन करौंदी चौराहा, चितईपुर चौराहा या साकेत नगर कॉलोनी, संकट मोचन तिराहा व दुर्गाकुंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • चितईपुर चौराहा से किसी भी बड़े वाहन को करौंदी चौराहा होकर नरिया और भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • अखरी बाईपास चौराहा से किसी भी वाहन को नगर क्षेत्र की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • संकट मोचन तिराहा से किसी भी वाहन को रविदास गेट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन साकेत नगर कॉलोनी और दुर्गाकुंड मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • भेलूपुर चौराहा से किसी भी वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन आईपी विजया की तरफ डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
  • अग्रवाल तिराहा से किसी भी वाहन को सोनारपुरा और अस्सी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • सोनारपुरा तिराहा से वीआईपी रूट पर किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • रामापुरा चौराहा से किसी भी वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन को गुरुबाग / लहुराबीर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • मैदागिन चौराहा से किसी भी वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन को विश्वेश्वरगंज / लहुराबीर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।


रोड शो में आने वाली बसों के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था

  • पिंडरा से आने वाली बसें जंसा बाजार, अकेलवा बाजार, लोहता थाना के सामने, चांदपुर चौराहा, लहरतारा, मंडुवाडीह चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा चौराहा, नीमामाई तिराहा, कमच्छा और भेलूपुर से रवींद्रपुरी आकर रोड के किनारे खड़ी होंगी।
  • शिवपुर से आने वाली बसें महारानी इन्क्लेव (गिलट बाजार से पहले), सेंट्रल जेल रोड तिराहा, फुलवरिया फ्लाईओवर, मंडुवाडीह चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, कमच्छा और भेलूपुर से रवींद्रपुरी आकर रोड के किनारे खड़ी होंगी।
  • सेवापुरी से आने वाली बसें अकेलवा बाजार, रिंग रोड, राजातालाब, मोहनसराय, अमरा अखरी, डाफी पुलिस चौकी, सीर तिराहा, बीएचयू गेट से अंदर आकर बीएचयू पुलिस चौकी के सामने तिराहा से दाएं मुड़ कर मैरेज लॉन, कबीर नगर में कॉलोनी खड़ी होंगी।
  • रोहनिया से आने वाली बसें मोहनसराय, अमरा अखरी, डाफी पुलिस चौकी, सीर तिराहा, बीएचयू गेट से अंदर आकर बीएचयू पुलिस चौकी के सामने तिराहा से दाएं मुड़ कर मैरेज लॉन, कबीर नगर कॉलोनी में खड़ी होंगी।
  • चंदौली से आने वाली बसें टेंगरा मोड़, एनएच-2, डाफी टोल प्लाजा से 300 मीटर आगे अंडरपास से डाफी पुलिस चौकी, सीर तिराहा, बीएचयू गेट से अंदर आकर बीएचयू पुलिस चौकी के सामने तिराहा से दाएं मुड़ कर मैरेज लॉन, कबीर नगर कॉलोनी में खड़ी होंगी।
  • भदोही से आने वाली बसें सेवापुरी, जंसा, अकेलवा बाजार अकेलवा बाजार, रिंग रोड, राजातालाब, मोहनसराय, अमरा अखरी, डाफी पुलिस चौकी, सीर तिराहा, बीएचयू गेट से अंदर आकर बीएचयू पुलिस चौकी के सामने तिराहा से दाएं मुड़ कर मैरेज लॉन कबीर नगर में खड़ी होंगी।
  • मछलीशहर से आने वाली बसें बाबतपुर रोड, हरहुआ रिंग रोड, राजातालाब, मोहनसराय, अमरा अखरी, डाफी पुलिस चौकी, सीर तिराहा, बीएचयू गेट से बीएचयू पुलिस चौकी के सामने तिराहे से दाएं मुड़कर मैरेज लॉन, कबीर नगर कॉलोनी में खड़ी होंगी।


एंबुलेंस के लिए दो रूट आरक्षित
एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि डाफी टोल प्लाजा की तरफ से आने वाले एंबुलेंस बीएचयू अस्पताल जाने के लिए अखरी बाईपास, चितईपुर, भिखारीपुर, सुंदरपुर होते हुए नरिया तिराहा से दाएं मुड़ कर बीएचयू गेट से परिसर में प्रवेश करेंगी। इसी तरह से वरुणा पार इलाके से बीएचयू अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस फुलवरिया फोरलेन से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर होते हुए नरिया तिराहा से दाएं मुड़ कर बीएचयू गेट से परिसर में प्रवेश करेंगी।

आमजन से ट्रैफिक पुलिस की अपील

  • रोड शो के मार्ग का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग से ही आएं-जाएं।
  • अत्यंत आवश्यक होने पर ही शहर क्षेत्र में वाहन लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed