{"_id":"663de5cc323847af1f067fa6","slug":"lok-sabha-election-fourth-day-of-nomination-in-varanasi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नामांकन का चौथा दिन: घोड़ी पर चढ़कर आया प्रत्याशी, एक-एक रुपये के 25 हजार सिक्के लेकर पहुंचा शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नामांकन का चौथा दिन: घोड़ी पर चढ़कर आया प्रत्याशी, एक-एक रुपये के 25 हजार सिक्के लेकर पहुंचा शख्स
Fri, 10 May 2024 02:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 02:47 PM IST
सार
Lok Sabha Election: कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ अपने नेता का स्वागत कर रहे थे।
विज्ञापन
विनोद कुमार यादव घोड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार को नामांकन के चौथे दिन कई लोगों ने पर्चा दाखिल किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को अजय-इंडियन नेशनल कांग्रेस, अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी, संजय कुमार तिवारी- निर्दल तथा अवचित शामराव सयाम-जनसेवा गोडवाना पार्टी सहित कुल चार प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 08 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
वहीं, निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार तिवानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
चंदौली से विनोद कुमार यादव घोड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से वैद्यराम नामांकन पर्चा खरीदने आए। वह निर्दलीय लड़ेंगे। उन्होंने एक-एक-रुपये का सिक्का (25 हजार रुपये) लिया हुआ था। वह भारत माता और गंगा मइया की जयकार लगाते हुए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, निर्दल प्रत्याशी संजय कुमार तिवानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
चंदौली से विनोद कुमार यादव घोड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से वैद्यराम नामांकन पर्चा खरीदने आए। वह निर्दलीय लड़ेंगे। उन्होंने एक-एक-रुपये का सिक्का (25 हजार रुपये) लिया हुआ था। वह भारत माता और गंगा मइया की जयकार लगाते हुए पहुंचा।
विज्ञापन
इसके अलावा शुक्रवार को परवेज कादिर खान- पीस पार्टी, सुरेश पाल-राष्ट्रीय उदय पार्टी, डॉ हेमंत कुमार यादव-भारतीय मानव पार्टी, लालजी राम- निर्दलीय तथा संतोष कुमार शर्मा-मौलिक अधिकार पार्टी सहित 05 लोगो ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। जबकि 11 ट्रेजरी चालान भी लोगो ने प्राप्त किया है।