फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election CM Yogi adityanath in Kashi said public meeting

Lok Sabha Election: अब गंदे नाले नहीं रहे, तारों का जाल-जाम का जंजाल खत्म, पढ़ें- CM योगी ने और क्या कहा

Sun, 26 May 2024 11:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 11:54 AM IST
सार

Lok Sabha Election : सीएम योगी ने कहा कि काशी मल्टीमॉडल टर्मिनल हब के रूप में विकसित हुआ है। पिछले साल काशी से हल्दिया होते हुए दुनिया के सबसे बड़े क्रूज का संचालन हुआ। कैंट से बाबा विश्वनाथ तक पहुंचने के लिए रोपवे के माध्यम से कुछ ही मिनटों में दूरी पूरी होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election CM Yogi adityanath in Kashi said public meeting
अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित करते योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अस्सी घाट पर संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर हर महादेव, भारत माता की जय, गंगे मइया, अन्नपूर्णा माई की जय और जय जय श्रीराम के उद्घोष से शुरुआत की। उन्होंने काशी के विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि आज काशी के लोग गंदे नाले के बीच में रहने को मजबूर नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, काशी में राष्ट्रीय राजधानी की तरह फोरलेन व सिक्सलेन का जाल है। अब काशी को लटकते-झटकते तारों के बीच में नहीं घुसना पड़ता। जाम के जंजाल में नहीं फंसना पड़ता है। भगवान बुद्ध के सारनाथ का सुंदरीकरण, संत कबीर के लहरतारा, संत रविदास के सीरगोवर्धन भी पीएम के कारण दिव्य-भव्य हो पाए हैं। मोदी ने काशी के घाटों, काशी के देवालयों का नवनिर्माण करके दिखाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी को अराजकता की ओर जबरन धकेला जा रहा था। काशी के सामने पहचान का संकट पैदा कर रहे थे। 2014 में काशी ने जनप्रतिनिधि के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनकर भेजा तो नए भारत के नए उप्र में भव्य-दिव्य काशी दिख रही है। बाबा विश्वनाथ भी अपने परमभक्त मोदी का इंतजार कर रहे थे कि जैसे वह आएंगे काशी विश्वनाथ धाम दिव्य-भव्य रूप में दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी ने मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां सर्वाधिक 16 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन प्रमाणित करता है कि सर्वाधिक पर्यटक काशी में आ रहे हैं। काशी में इंफ्रास्ट्रक्चर व रेलवे का बेहतरीन मॉडल है। मीटर गेज पर छुक-छुक की स्पीड से चलने वाली नहीं, बल्कि नए भारत की नमो भारत, वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन काशी से देश के विभिन्न स्थानों तक चल रहीं हैं।

उन्होंने कहा, काशी का एयरपोर्ट देश-दुनिया को जोड़ रहा है। पीएम ने कहा था कि मां गंगा हमारी आस्था की प्रतीक तो हैं ही, लेकिन इसे वाॅटर ट्रांसपोर्ट का बेहतरीन मॉडल भी बनाएंगे। इससे इसकी अविरलता व निर्मलता को बनाने में मदद मिलेगी। नाविकों व अन्य लोगों के व्यापार को बढ़ाने के लिए जल ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे। अब यह साकार हुआ है। 

उन्होंने कहा कि यह सब काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए हैं और आप लोग 2014 के पहले और बाद की काशी को याद कीजिए। काशी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गूंज हजारों वर्षों से दुनिया और दिग्दिगंत में रही, लेकिन आजादी के बाद काशी, भारत के सनातन परंपरा से जुड़े हुए श्रद्धालुओं की जो अपेक्षा और आकांक्षा थी, उसके अनुरूप काशी की कायाकल्प की जरूरत देश में शासन करने वाली तत्कालीन राजनीतिक शक्तियों ने कभी नहीं की।

सीएम ने लोगों से अपील की, प्रधानमंत्री रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे, लेकिन काशीवासियों की जिम्मेदारी है कि अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं। छठे चरण में ही साबित हो गया कि भाजपा 400 पार जा चुकी है। काशी से गया संदेश रामराज्य की संकल्पना को जमीनी धरातल पर उतारने का काम करेगा। मोदी ने ही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सम्मान दिया है।

Trending Videos

काशीवासी गर्व करें कि सनातन धर्म का गौरव उन्हीं से लौटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीवासी गर्व करें कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को संसद में पहुंचाया और उन्हाेंने सनातन धर्म के गौरव को लौटाया है, काशीवासियों का गौरव है कि वे वर्तमान और भावी पीढ़ी को बोल सकते हैं कि 500 साल का इंतजार जब हुआ, तब हम भी इसके साक्षी थे। 

ताल ठोककर कहें कि हमने अयोध्या, भारत और सनातन धर्म के गौरव को लौटाया है। एक तरफ पीएम यह गौरव व पुण्य दे रहे हैं तो दूसरे तरफ कांग्रेस के काले कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं। यह लोग सनातन और राम मंदिर विरोधी रहे हैं।

अस्सी से पीएम ने की थी स्वच्छता अभियान की शुरुआत
सीएम ने कहा कि यहां जनसभा इसीलिए कर रहे हैं कि क्योंकि इसी घाट से पीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, जो आंदोलन बन गई। काशी के घाट दुनिया के सबसे सुंदरतम आध्यात्मिक व सांस्कृतिक घाट माने जाते हैं। पीएम मोदी ने काशी को पहचान दिलाने के लिए अनेक कार्य प्रारंभ किए। उन्होंने अविरल व निर्मल गंगा की जिस परिकल्पना को साकार किया है, वह सनातन धर्मावलंबियों, उत्तर प्रदेश, भारतवासियों के लिए नया जीवन देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed