फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 54 nominations made on eight seats of Purvanchal

Lok Sabha Election: पूर्वांचल की आठ सीटों पर 54 ने किया नामांकन, पढ़ें- इन प्रत्याशियों के दावे

Sat, 11 May 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 08:51 PM IST
सार

Lok Sabha Election: नामांकन से पहले अधिकतर प्रत्याशियों ने मंदिरों पर मत्था टेका और जीत की कामना की। अजय राय काशी के प्रमुख मंदिरों से होते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं, सपा के वीरेंद्र सिंह ने भी जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी नामांकन से पहले मंदिर पर दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 54 nominations made on eight seats of Purvanchal
बाबा काल भैरव के दरबार में अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, चंदौली से केंद्रीय मंत्री भाजपा के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के पूर्व मंत्री सपा के वीरेंद्र सिंह, बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर, घोसी से सपा के राजीव राय व सुभासपा के अरविंद राजभर, गाजीपुर से भाजपा के पारसनाथ राय ने सातवें चरण के चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर 54 पर्चे दाखिल हुए।

विज्ञापन


अजय राय लगातार तीसरी बार मोदी के खिलाफ मैदान में
लोकसभा की वाराणसी सीट पर कुल चार नामांकन हुए। इसमें इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी व जनसेवा गोंडवाना पार्टी से अवचित शामराव सयाम व निर्दलीय संजय कुमार तिवारी ने नामांकन किया। वाराणसी से पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


अजय राय लगातार तीसरी बार पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में हैं। राय ने शहर के प्रमुख मंदिरों काशी विश्वनाथ, कालभैरव व बड़ा गणेश में दर्शन-पूजन के उपरांत अपना नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि इस बार शहर की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पूर्व मंत्री ने पर्चा दाखिल किया
चंदौली लोकसभा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सहित नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के से पहले पांडेय ने मारकंडेय महादेव, शीतला माता मंदिर व मुगलसराय के काली मंदिर में शीष नवाया। 

वहीं वीरेंद्र सिंह ने भी विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किए और भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा। मालूम हो कि महेंद्र नाथ पांडेय लगातार तीसरी बार चंदौली सीट से मैदान में हैं। वे इस सीट से 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुके हैं। जबकि सपा के वीरेंद्र सिंह पहली बार संसदीय चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। 

पैतृक गांव में कुलदेवता से आशीर्वाद लेकर नीरज शेखर ने भरा पर्चा
बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने भाजपा के सिंबल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं इसी सीट से सपा के सनातन पांडेय ने भी पर्चा दाखिल किया। सलेमपुर सीट से सपा के रमाशंकर राजभर ने नामांकन किया। दोनों सीटों से कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

यह पहला मौका है जब समाजवादी कुनबा भगवा रंग में रंगा नजर आया। नीरज शेखर इससे पहले दो बार सपा के टिकट पर बलिया सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। नामांकन से पहले नीरज ने पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में कुलदेवता बजरंगबली, अधूतेश्वर शिव मंदिर में दर्शन किए।

रॉबर्ट्सगंज में बसपा प्रत्याशी समेत चार ने किया नामांकन : रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बसपा से धनेश्वर गौतम जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे तो भाकपा समेत तीन अन्य दलों से उम्मीदवारों ने एक-एक सेट में पर्चा जमा किया।

घोसी में एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी ने किया नामांकन : घोसी सीट से एनडीए और इंडी गठबंधन सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सुभासपा के अरविंद राजभर और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी (सपा) राजीव राय ने नामांकन किया।

मिर्जापुर में बसपा के मनीष त्रिपाठी समेत पांच ने दाखिल किया पर्चा : बसपा के मनीष त्रिपाठी समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के रामधनी, भारतीय जवान किसान पार्टी के वेंकटरमन, निर्दलीय राजाबाबू व समाज विकास क्रांति पार्टी के अरूण गुप्ता ने भी नामांकन किया।

गाजीपुर में भाजपा और बसपा के उम्मीदवारों समेत नौ ने किया नामांकन : गाजीपुर सीट से भाजपा और बसपासमेत कुल नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तो बसपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद घनश्याम खैरवार मौजूद रहे। 

रॉबर्ट्सगंज में बसपा प्रत्याशी समेत चार ने किया नामांकन : रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बसपा से धनेश्वर गौतम जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे तो भाकपा समेत तीन अन्य दलों से उम्मीदवारों ने एक-एक सेट में पर्चा जमा किया।

घोसी में एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी ने किया नामांकन : घोसी सीट से एनडीए और इंडी गठबंधन सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सुभासपा के अरविंद राजभर और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी (सपा) राजीव राय ने नामांकन किया।

मिर्जापुर में बसपा के मनीष त्रिपाठी समेत पांच ने दाखिल किया पर्चा : बसपा के मनीष त्रिपाठी समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के रामधनी, भारतीय जवान किसान पार्टी के वेंकटरमन, निर्दलीय राजाबाबू व समाज विकास क्रांति पार्टी के अरूण गुप्ता ने भी नामांकन किया।


गाजीपुर में भाजपा और बसपा के उम्मीदवारों समेत नौ ने किया नामांकन : गाजीपुर सीट से भाजपा और बसपा समेत कुल नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तो बसपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद घनश्याम खैरवार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed