{"_id":"663db15da8ebedc6ba0d2d5b","slug":"lok-sabha-election-2024-varanasi-india-candidate-ajay-rai-nomination-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: ‘आम आदमी की पहचान है साइकिल...’ नामांकन से पहले बोले अजय राय, समर्थकों का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: ‘आम आदमी की पहचान है साइकिल...’ नामांकन से पहले बोले अजय राय, समर्थकों का उमड़ा हुजूम
Fri, 10 May 2024 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 11:34 AM IST
सार
Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे पैदल लोहटिया पर बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन और पूजन करने के लिए निकले। यहां से फिर बाबा काल भैरव के दर्शन किए और इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुबह 9 बजे बेनिया बाग में राजनारायण पार्क पहुंचे। यहां राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साइकिल से नामांकन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय नामांकन करने पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में महंगाई का राज हो गया। मैं साइकिल से इसलिए नामांकन करने पहुंचा हूं क्योंकि भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
कहा कि हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज का जवाब ये साइकिल होगी। साइकिल आम जनता का सम्मान है। उनको ये सम्मान देकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यही सेलिब्रिटी हैं, इन्हीं के आशीर्वाद से मैं जनता की सेवा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि अक्षय तृतीया और परशुराम की जयंती है। हर सनातनी इस दिन का इंतजार करता है। इसलिए मैं आज नामांकन दाखिल करने आया हूं।