फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Sixth phase 5 seats 52 candidates in jaunpur azamgarh and bhadohi

Lok Sabha Election: छठा चरण, 5 सीटें, इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, जौनपुर सीट से सबसे ज्यादा उम्मीदवार

Sat, 25 May 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 May 2024 10:56 AM IST
सार

पूर्वांचल के 10 जिलों की 13 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इन पांच लोकसभा सीटों पर 52 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें जौनपुर जिले की दोनों सीटों से 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Sixth phase 5 seats 52 candidates in jaunpur azamgarh and bhadohi
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे चरण में पूर्वांचल के तीन जिलों की पांच लोकसभा सीटों पर शनिवार को वोट पड़ रहे हैं। इन सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार की शाम तक सभी बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच गए थे। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


आजमगढ़ संसदीय सीट पर कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें दिनेश लाल यादव निरहुआ- भाजपा व धर्मेंद्र यादव- सपा के प्रत्याशी हैं। बीते उपचुनाव में इस सीट से निरहुआ ने धर्मेंद्र को पटकनी दी थी। हालांकि 2019 के आम चुनाव में इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निरहुआ को हराया था। अखिलेश के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। ऐसे में एक बार फिर इस सीट पर सबकी निगाहें हैं। दोनों ही दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Sixth phase 5 seats 52 candidates in jaunpur azamgarh and bhadohi
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
उधर, इसी जिले की दूसरी लोकसभा सीट लालगंज भाजपा के टिकट पर नीलम सोनकर, सपा के टिकट पर दरोगा प्रसाद सरोज और बसपा के टिकट पर डॉ. इंदु चौधरी समेत सात लोग चुनाव मैदान में हैं। उधर, जौनपुर संसदीय सीट से भाजपा के कृपाशंकर सिंह समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि जौनपुर जिले की दूसरी सीट मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से इस बार 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने यहां अपने मौजूदा सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर दांव लगाया है जबकि सपा ने यहां युवा प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है।

वहीं भदोही लोकसभा सीट से भाजपा ने डॉ. विनोद बिंद तो इंडी गठबंधन से टीएमसी के सिंबल पर ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से कुल दस प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल मिलाकर छठे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज शाम इनका भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed