फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election News: Shiv, Ram And Narayan Won 12 Out Of 18 Times in Robertsganj Lok Sabha Seat

यूपी की इस सीट पर अनूठा संयोग: 18 में से 12 बार शिव और नारायण जीते; चुनाव में नौ बार केवल राम नाम वाले की जीत

Fri, 15 Mar 2024 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Mar 2024 11:30 AM IST
सार

Robertsganj Lok sabha Election 2024: राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 18 में से 12 बार शिव, राम और नारायण जीते हैं। चुनाव में नौ बार केवल राम वाले नाम की पताका फहराई गई है। छह चुनावों में दूसरे उम्मीदवार जीते, मगर उनमें से भी पांच के नाम में एक जैसा मेल रहा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election News: Shiv, Ram And Narayan Won 12 Out Of 18 Times in Robertsganj Lok Sabha Seat
Lok Sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से चुने गए सांसदों के साथ एक अनूठा संयोग रहा है। यहां अब तक 18 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें 12 बार राम, शिव और नारायण नाम वाले उम्मीदवारों को जीत मिली है। इसमें भी अकेले नौ बार सिर्फ राम नाम की जय रही। 
विज्ञापन


छह चुनावों में दूसरे उम्मीदवार जीते, मगर उनमें से भी पांच के नाम में एक जैसा मेल रहा। पहले चुनाव से लेकर पिछले चुनाव तक यह संयोग बरकरार है। भौगोलिक रूप से यूपी के सबसे बड़े चुनावी क्षेत्र सोनभद्र में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। तब यहां एक सीट से दो उम्मीदवार चुने जाते थे। 
विज्ञापन


एक सामान्य वर्ग तो दूसरा अनुसूचित जाति से। राबर्ट्सगंज सीट शुरू से ही सुरक्षित रही है। यहां पहले सांसद रूप नारायण चुने गए थे। वह लगातार दो बार जीते। वर्ष 1962 में हुए तीसरे चुनाव में राम स्वरूप को जीत मिली। इन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल के बाद साल 1977 में हुए आम चुनाव में यह सीट भारतीय लोकदल के खाते में चली गई। तब इस सीट पर शिव संपत राम निर्वाचित हुए। तीन साल बाद हुए अगले चुनाव में फिर से कांग्रेस ने जीत के साथ वापसी की और राम प्यारे पनिका सांसद बने। 

वह 80 से 89 तक दो बार सांसद चुने गए। इस दौरान प्रदेश में राम मंदिर आंदोलन ने जोर पकड़ा तो सीट फिर कांग्रेस के हाथ से फिसल गई और भाजपा के सूबेदार प्रसाद सांसद चुने गए, मगर वह दो साल ही सांसद रह सके।

 2004 के बाद सिर्फ लाल ही लाल
 वर्ष 2004 से लाल नाम वालों का प्रभाव रहा है। 2004 में बसपा से लालचंद कोल जीते तो मध्यावधि चुनाव में भाईलाल कोल को जीत मिली। इसके बाद 2009 में पकौड़ी लाल और 2014 में छोटेलाल खरवार सांसद चुने गए। वर्तमान में अपना दल- एस से पकौड़ी लाल सांसद हैं।
 

राबर्ट्सगंज से चुने गए सांसद 

वर्ष    सांसद    पार्टी
1952    रूप नारायण    कांग्रेस
1957    रूप नारायण    कांग्रेस
1962    राम स्वरूप    कांग्रेस
1967    राम स्वरूप    कांग्रेस
1972    राम स्वरूप    कांग्रेस
1977    शिव संपत राम    भालोद
1980    रामप्यारे पनिका    कांग्रेस
1984    रामप्यारे पनिका    कांग्रेस
1989    सूबेदार    भाजपा
1991    राम निहोर    जनता दल
1996    राम सकल    भाजपा
1998    राम सकल    भाजपा
1999    राम सकल    भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed