फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Nomination for sixth phase know guidelines of election commission

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के लिए नामांकन आज से, 25 मई को मतदान; पढ़ें- पूरी प्रक्रिया

Mon, 29 Apr 2024 08:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 08:09 AM IST
सार

पूर्वांचल की पांच सीटों आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, लालगंज और भदोही में छठे चरण में चुनाव होंगे। इसके लिए आज से नामांकन शुरू होगा, जो छह मई तक चलेंगे। 25 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Nomination for sixth phase know guidelines of election commission
भदोही जिला मुख्यालय पर नामांकन कक्ष के बाहर हुआ बैरकेटिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए सोमवार यानी आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को ही नामांकन स्थल पर जाने की अनुमति होगी। पूर्वांचल की 13 सीटों में पांच लोकसभा सीटें लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार यानी 29 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा, जो छह मई तक चलेंगे। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पर्चे दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए सात मई व नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ मई निर्धारित है। 25 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


उम्मीदवार को नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि तक सिर्फ तीन वाहन ले जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशी समेत कुल पांच व्यक्ति ही एक साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित रह सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें व अंतिम चरण में आठ सीटों पर होगा चुनाव

सातवें व अंतिम चरण में पूर्वाचल की आठ सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए सात मई से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 14 मई नामांकन करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई तय है। सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतों की गणना होगी और उसके बाद विजयी उम्मीदवार के नाम का एलान होगा।

छठा चरण
लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर मछलीशहर और भदोही।

सातवां चरण
घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर चंदौली, वाराणसी मिर्जापुर व रॉबर्ट्सगंज।

कौन किस सीट से सांसद

सीट   सांसद
वाराणसी नरेंद्र मोदी-भाजपा
लालगंज संगीता आजाद बसपा
आजमगढ़ दिनेश लाल यादव भाजपा 
जौनपुर श्याम सिंह यादव-बसपा
मछलीशहर वीपी सरोज-भाजपा
भदोही रमेश बिंद भाजपा
घोसी अतुल राय-बसपा
सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा-भाजपा
बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त-भाजपा
गाजीपुर अफजाल अंसारी बसपा
चंदौली महेंद्रनाथ पांडेय-भाजपा
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल-अपना दल 
रॉबर्ट्सगंज पकौड़ी कोल-अपना दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed