{"_id":"6600ec6239656a8d2f0d6756","slug":"lok-sabha-election-2024-lowest-votes-percentage-in-bhu-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के कैंपस BHU में सबसे कम वोट; हैरान करने वाला 2019 का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के कैंपस BHU में सबसे कम वोट; हैरान करने वाला 2019 का मतदान
Mon, 25 Mar 2024 08:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:45 AM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीएचयू परिसर में मतदान प्रतिशत बढ़ाना जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए बड़ी चुनौती है। यहां 13 हजार से ज्यादा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ है। बावजूद इसके बीएचयू में बने मतदान केंद्र पर कम वोटिंग होती है।
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्वविद्या की राजधानी काशी की पहचान का एक अभिन्न हिस्सा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) है। बावजूद इसके वर्ष 2019 के आम चुनाव में बीएचयू परिसर में बने मतदान केंद्र पर 36.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में 39 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
यह स्थिति तब है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में बीएचयू को कई सौगातें भी दी हैं। मगर, जब आम चुनाव होता है तो मतदान के दौरान सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के परिसर बीएचयू से जिला निर्वाचन कार्यालय को निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीएचयू में मतदान प्रतिशत बढ़ाना जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में भी बीएचयू परिसर में मतदान की स्थिति कमोबेश यही रहती है। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम का कहना है कि इस बार बीएचयू में प्रभावी तरीके से अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। बीएचयू के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
13 हजार से ज्यादा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ
बीएचयू में 2500 टीचिंग स्टाफ और तकरीबन 10000 नॉन टीचिंग स्टाफ हैं। इसी तरह से आईआईटी-बीएचयू में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की संख्या 690 से ज्यादा हैं। इतने मतदाता किसी भी चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके बावजूद बीएचयू में मतदान प्रतिशत में कमी निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही सियासी दलों के लिए भी चिंता का कारण बना रहता है।