{"_id":"6630a8404fb606d737060390","slug":"lok-sabha-election-2024-bjp-ready-to-use-all-strength-to-ensure-pm-modi-victory-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: PM को जीत दिलाने के लिए ताकत झोंकने को BJP तैयार, वाराणसी में होंगी छोटी-बड़ी कई जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: PM को जीत दिलाने के लिए ताकत झोंकने को BJP तैयार, वाराणसी में होंगी छोटी-बड़ी कई जनसभाएं
Tue, 30 Apr 2024 01:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:45 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीएम मोदी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके लिए पूरा संगठन काशी में सक्रिय होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल खुद तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में छोटी-बड़ी कई जनसभाएं होंगी। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन
सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथों का सौ फीसदी सत्यापन करें। जो बूथ अध्यक्ष या शक्ति केंद्र संयोजक किसी कारणवश बैठकों में नहीं आ पाए, उनकी बैठक दोबारा बुलाई जाए। जो कार्यकर्ता किसी कारण बूथों पर सक्रिय नहीं हैं, उन्हें सक्रिय करें या उनकी जगह किसी और को दायित्व सौंपें। 100 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाएं। यह कार्य हम सभी को तीन मई तक पूरा करना है। आठ मई तक 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं का फार्म 12डी भरकर जरूर जमा कराएं।
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं की भी सूची बनाएं। प्रत्येक बूथ पर वोटर ग्रेडिंग करें। हर बूथ की समरी बनाएं और 70 से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से उनकी सूची बनाएं। लाभार्थी संपर्क अभियान को गति दें।
विज्ञापन
हर बूथ पर युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की बैठकें करनी हैं। मंडल स्तर पर सामाजिक संगठनों, संस्थाओं की सूची बनाएं। मठ मंदिरों की सूची बनाएं। बूथ व शक्ति केंद्र स्तर 10-10 युवाओं की टोली बनाकर सुबह प्रभातफेरी व सायंकाल बाइक रैली निकाली जाए।