फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 yogi adityanath support Nirahua in azamgarh

'निरहुआ' का समर्थन करने आजमगढ़ पहुंचे सीएम, बोले- अपने डीएनए से अपराध को जोड़ते हैं सपा-बसपा के लोग

Thu, 25 Apr 2019 05:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 25 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 yogi adityanath support Nirahua in azamgarh
निरहुआ का समर्थन करने आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी - फोटो : twitter

भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के समर्थन में जनसभा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खरिहानी स्थित हाइडिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार उप्र में हमारा लक्ष्य 74 प्लस सीटों का है जिसमें आजमगढ़ की सीट 74वीं होगी। सपा बसपा के लोग 'निरहुआ' को नचनिया कहते हैं, लेकिन 'निरहुआ' हमारी नजर में कला और संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा के लोग अपराध को अपने डीएनए से जोड़ते हैं। इसीलिए बाटला हाउस का समर्थन करते हैं। आरोप लगाया कि सपाइयों ने आजमगढ़ को ''आतंक का गढ़'' बना दिया था। सपा और बसपा की सरकारों ने आजमगढ़ को बदनाम करने का कार्य किया है। बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद आजमगढ़ को आतंकगढ़ के नाम से पुकारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जब मैं यहां आया तो मुझ पर भी हमला किया गया। लेकिन मैं विचलित हुए बगैर यहां आता रहा। यहां का युवा बाहर जाता है तो उसे आजमगढ़ का होने के नाते रहने के लिए कमरा नहीं दिया जाता है। लेकिन अब युवाओं के सामने पहचान का संकट खत्म होगा। 'निरहुआ' आजमगढ़ की नई पहचान बनेंगे।

आजमगढ़ और जौनपुर वाराणसी-गोरखपुर के बीच में स्थित हैं। लेकिन जितना विकास गोरखपुर और वाराणसी का हुआ उतना आजमगढ़ का नहीं हो सका। यहां के विकास के लिए प्रधानमंत्री खुद यहां आए और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। 

'मोदी के विजय हार में एक फूल आजमगढ़ का भी होगा'

Lok sabha election 2019 yogi adityanath support Nirahua in azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि हमने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की घोषणा कर दी है। इसे यहां स्थापित कराना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव के बाद 'निरहुआ' के साथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। देश में तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं जिसके रूझान भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटता था। अब दुश्मन को घर में घुसकर मारना शुरू कर दिया है। ऐसा दृढ़ इच्छा शक्ति वाली सरकार ही कर सकती है। आप आतंकवाद से युक्त, भ्रष्टाचार युक्त भारत नहीं चाहते हैं तो मोदी सरकार बनाइए। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के विजय हार में एक फूल आजमगढ़ का भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed