फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 voting started late due to Defect in evm machine in purvanchal

सातवें चरण का मतदान खत्म, ईवीएम ने कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे से ज्यादा परेशान किया

Sun, 19 May 2019 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 May 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 voting started late due to Defect in evm machine in purvanchal
लोक सभा चुनाव के सातवें चरण में लोगों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला

आज लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण यानी कि सातवें चरण का मतदान खत्म हो गए। पूर्वांचल की सात लोकसभा सीटों के कई इलाकों में ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। इससे कई जगह मतदान काफी देर से शुरू हुआ।

विज्ञापन


बलिया में यहां दिखी खराबी :
बलिया के बैरिया विधान सभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। इसके चलते मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बूथों पर दो पक्षों में झड़प हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया। रानीगंज प्राइमरी पाठशाला बूथ संख्या 281 और 282 पर सुबह सात बजकर 45 मतदान कार्य चालू हुआ। पीठासीन अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि मॉकपोल डिलीट करने में समय लगने के कारण मतदान कार्य देरी से शुरू हुआ। जूनियर हाईस्कूल मानगढ़ बूथ संख्या 244 पर ईवीएम खराब होने के कारण नौ बजे दूसरा ईवीएम मंगाकर मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक पाठशाला दुर्जनपुर बूथ संख्या 250 ईवीएम खराब होने के कारण इसे ठीक करने के बाद सुबह साढ़े 8 बजे मतदान शुरू हुआ। लक्ष्मण बाबा इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर मतदान शुरू हुआ। वहीं, सोनकी भाट में दूसरा ईवीएम 9 बजकर 10 मिनट परपहुंचा तो उसमें भी खराबी आ गई और काफी देर बाद मतदान शुरू हुआ।

विज्ञापन

चंदौली में यहां हुआ देर से मतदान शुरू

चकिया विकासखंड के मुजफ्फरपुर बूथ पर तीनों ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के चलते साढ़े सात बजे तक चालू नहीं हो पाई थी। वोटरों के विरोध पर किसी तरह मतदान शुरू कराया गया। चकिया ब्लॉक पर तीनों बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 272 पर ईवीएम गड़बड़ी के चलते 20 मिनट की देर से मतदान शुरू हुआ।

पीडीडीयू नगर गायत्री बालिका इंटर कॉलेज में पौने आठ बजे तक मतदान चालू नहीं हो पाया था। बबुरी में बूथ संख्या 72 और 73 पर ईवीएम खराब होने से 30 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक पाठशाला सुलतानीपुर लेडुवापुर में ईवीएम खराब। सुबह सात बजे से शुरू नहीं हुआ मतदान। 30 मिनट बाद गड़बड़ी ठीक हुई। प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा बूथ संख्या 144 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने के कारण वोटर परेशान। यहां भी 30 मिनट की देरी से मतदान सुरू हुए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रथमिक पाठशाला पूर्वी बाजार के बूथ संख्या 64 और 72 कि ईवीएम मशीन खराब रही। इलिया कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 145 व 146 पर मतदान 45 मिनट लेट से शुरू हुआ मशीन में गड़बड़ी के चलते हैं। एसजी पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या 85 व 86 पर कुछ देर के लिए ईवीएम में गड़बड़ी आई थी जिसे ठीक कर लिया गया हैए इससे लगभग करीब एक घण्टे तक मतदान प्रभावित रहा।

वाराणसी


इससे पहले जिले के दर्जनों बूथों के ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। मतदाताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदाताओं को शांत करा कर ईवीएम को बदलवाया, तब जाकर मतदान शुरू हुआ। फिलहाल, जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

गाजीपुर :
सादात के इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 267 पर ईवीएम खराब होने से वोटरों को परेशानी हुई। जमानिया में मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान सात बजे से पूर्व मतदेय स्थल 18, 42, 221, 228, 238, 296, 357 में वीवीपैट मशीन तथा बूथ 208, 238 पर बीयू-सीयू और 209, 342 में बैलेट यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई। इसे तत्काल बदलवाकर मतदान शुरू कराया गया। मतदान शुरू होने के बाद बूथ संख्या 47, 121, 378, 396, 389 का वीवीपैट खराब हो गया। वहीं बूथ संख्या 134, 416, 421 में बीयू-सीयू और वीवीपैट में तकनीकी परेशानी की वजह से मशीन बदली गई। मतदान के दौरान मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिलदारनगर गांव के कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन मतदान केंद्र के बूथ संख्या 228 पर मतदान ईवीएम मशीन में खराबी। इसी तरह निरहुकापूरा गांव के बूथ संख्या 238 पर डेढ़ घंटा बाद साढ़े आठ बजे मतदान दूसरी ईवीएम मशीन लगाने पर शुरू हुआ।

विज्ञापन

मऊ (घोसी लोक सभा सीट)


लोकसभा चुनाव में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बूथों पर ईवीएम मशीनें और वीवीपैट खराब होने से इन बूथों पर मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। कहीं आधा घंटा तो कहीं एक घंटा से अधिक समय तक मतदान बाधित होने के चलते मतदाता कड़ी धूप में काफी परेशान रहे।

सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट) :
रविवार को कई मतदान केंद्रों पर शुरूआत से ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने धोखा दे दिया। सुबह आठ बजे तक 18 इवीएम खराब रही, जिससे मतदान एक से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। बैलेट यूनिट आठ, कंट्रोल यूनिट छह, वीवीपैट आठ भी बदली गई। मशीनों के बंद होने के बावजूद वोटरों को मतदान के लिए अतिरिक्त समय नहीं देने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही कई आधे या एक घंटे का बाद मतदान शुरू हए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed