{"_id":"5cc18cb9bdec22140d56ca69","slug":"lok-sabha-election-2019-sp-supporter-caught-by-varanasi-police-during-pm-road-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के रोड शो के पहले सपाइयों और पुलिस में झड़प, लाल टोपी लगा कर जा रहे थे प्रत्याशी का स्वागत करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के रोड शो के पहले सपाइयों और पुलिस में झड़प, लाल टोपी लगा कर जा रहे थे प्रत्याशी का स्वागत करने
Thu, 25 Apr 2019 04:07 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प हुई
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान सपा समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प का मामला सामने आया है। सपा समर्थकों ने पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की वाराणसी प्रत्याशी शालिनी यादव दल की सदस्यता ग्रहण करने लखनऊ गई हुईं थी। गुरुवार को शालिनी यादव लखनऊ से वापस आ रही हैं। शालिनी यादव का स्वागत करने के लिए सपा कार्यकर्ता अमन यादव, सागर यादव, राहुल यादव, अनिल यादव, दीपक वर्मा सहित अन्य समर्थक वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन
बीएचयू से 500 मीटर दूरी पर स्थित नगवा क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने सभी को रोक लिया। इसके बाद सभी सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सपाइयों को हिरासत में लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। किसी प्रत्याशी का स्वागत करना गुनाह नहीं है, लेकिन पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वो लाल टोपी पहन कर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव का स्वागत करने जा रहे थे। थोड़ी देर झड़प के बाद पुलिस सभी को लेकर लंका थाने चली गई।