{"_id":"5cd95321bdec22077654e387","slug":"lok-sabha-election-2019-sp-bsp-rld-alliance-rally-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सातवें चरण के मतदान से पहले काशी में आएगा गठबंधन, विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें चरण के मतदान से पहले काशी में आएगा गठबंधन, विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी
Mon, 13 May 2019 04:51 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 13 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, सुप्रीमो मायावती और अजीत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम दौर में है जिसके लिए सभी दल हाथ पांव मार रहे हैं। राजनीति का केंद्र बनी काशी में दिग्गजों का आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में सीरगोवर्धन में 16 मई को संत रविदास मंदिर के संत समागम स्थल पर होने वाली सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली होनी है।
विज्ञापन
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। जर्मन हैंगर तकनीक से 40-40 हजार स्क्वायर फीट के दो पंडाल बनाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने दावा किया कि 10 लाख से अधिक लोग इस रैली में आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाराणसी की सात विधानसभा सीटों के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन चंदौली में रैली होगी। इस रैली से विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी की गई है। रैली के अलावा आगे का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
रैली में वाराणसी के अलावा चंदौली संसदीय क्षेत्र के विधानसभा शिवपुर और अजगरा के कार्यकर्ता आएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मदारी सौंपी गई है। सभी कार्यकर्ता वाहन जुलूस के माध्यम से आएंगे। दूर दराज के कार्यकर्ता बसों और अपने चार पहिया के साधनों से आएंगे। इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।