{"_id":"5cde838dbdec2207897f224e","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-attack-on-pm-modi-in-mirzapur-road-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोड शो में बोलीं प्रियंका गांधी- मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा आप अमिताभ बच्चन को बना देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो में बोलीं प्रियंका गांधी- मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा आप अमिताभ बच्चन को बना देते
Fri, 17 May 2019 03:34 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 17 May 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का मिर्जापुर में रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नेता नहीं, अभिनेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते।
विज्ञापन
2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने के बयान पर प्रियंका गांधी ने तंज कसा। साथ ही उन्होंने किसानों को दो-दो हजार रुपये दिए जाने पर भी तंज कसते हुए का कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना पर किसानों के साथ मजाक किया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें छह हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मोदी सरकार के जीएसटी और नोटबंदी ने रोजगार छीन लिया और कारोबार खत्म कर दिया। पीएम मोदी किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहते थे। किसान अपनी समस्या लेकर पैदल दिल्ली जाता है तो उनके पास किसानों से मिलने का समय तक नहीं होता।
विज्ञापन
इससे पहले साढ़े 11 बजे प्रियंका गांधी मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में डंकीनगंज से रोड शो करते हुए एक घंटे बाद संकटमोचन मंदिर के पास पहुंची। वहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, वहीं इस दौरान उनके साथ साध्वी निरंजन ज्योति भी थीं।