{"_id":"5cc281a1bdec22143f759f5c","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-nomination-in-varanasi-know-all-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE : काल भैरव का दर्शन कर नामांकन दाखिल करेंगे पीएम, शामिल होंगे एनडीए के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE : काल भैरव का दर्शन कर नामांकन दाखिल करेंगे पीएम, शामिल होंगे एनडीए के दिग्गज
Fri, 26 Apr 2019 09:27 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी आज 11 से 12 बजे के बीच सर्वार्थ सिद्धि योग में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
काल भैरव में दर्शन कर के पीएम मोदी मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, अंधरापुल और नदेसर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब में उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करना है। नामांकन जुलूस में लोजपा अध्यक्ष राम बिलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा एनडीए में शामिल घटक दलों के नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल एनडीए के सभा नेता हेटल डी पैरिस में पहुंच गए हैं। अमित शाह सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी के नामांकन पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन