फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi appeals from varanasi people

पीएम मोदी ने इन्हें सौंपी चुनाव की कमान, बेहद भावुक अंदाज में काशीवासियों से मांगी अनुमति

Fri, 26 Apr 2019 05:32 PM IST
Sayali Maurya शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi appeals from varanasi people
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी के रुप में दूसरी बार नामांकन करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो में काशीवासियों के भव्य स्वागत से अभिभूत हो गए हैं। अपनी काशी पर उन्हें भरोसा है और गुरुवार को 'मिलन अपनों के साथ' कार्यक्रम में उन्होंने मंच से यह विश्वास भी व्यक्त करने में कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन


उन्होंने पहले अपना पांच साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और फिर वहां मौजूद लोगों से नामांकन की अनुमति मांगी। मोदी-मोदी के जयघोष के रूप में मिली अनुमति के बाद उन्होंने काशी के लोगों को ही अपने प्रचार का जिम्मा भी सौंप दिया और जीत के प्रति इतने आश्वस्त दिखे। भरोसा और उम्मीद के साथ उन्होंने जीतने के बाद धन्यवाद देने के लिए ही अपने संसदीय क्षेत्र में आने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi appeals from varanasi people
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

नामांकन से एक दिन पहले काशी की जनता के बीच पहुंचे पीएम के इस कार्यक्रम के निहितार्थ हैं। रोड शो के जरिए काशी की जनता का अभिवादन करने पहुंचे पीएम पूरे देश में भाजपा का विश्वसनीय चेहरा हैं। इसलिए दूसरे हिस्सों में भाजपा को पीएम की ज्यादा जरुरत है।

यही कारण है कि पीएम ने बेहद सधे और भावुक अंदाज में खुद को काशी में प्रचार करने से मुक्त करने की अनुमति मांगी। जवाब में जनता ने दोनों हाथ उठाकर उन्हें यहां से निश्चिंत रहने का आश्वासन दिया। इस पर वह बोले, चुनाव आप सबने संभाल लिया और आप सब नरेंद्र मोदी हैं।

दरअसल, पीएम के काशी आगमन से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित अपने पत्ते खोल दिए। कांग्रेस से अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की ओर से शालिनी यादव प्रत्याशी बनाई गई हैं। पिछली बार राय मोदी के सामने जमानत नहीं बचा पाए थे। सपा-बसपा को मिले मत भी संतोषजनक नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed