फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Om prakash rajbhar statement on BJP

ओमप्रकाश राजभर ने बताई अलग होेने की वजह, बोले- भाजपा का घमंड होगा चकनाचूर

Mon, 22 Apr 2019 06:50 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Om prakash rajbhar statement on BJP
ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा से अलग होने के बाद दोनों पार्टियों के तरफ से बयानों का दौर शुरू हो गया है।ओमप्रकाश राजभर ने चंदौली में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रावण की तरह घमंड हो गया है। इस चुनाव में उनका घमंड चकनाचूर हो जाएगा। हमारी पार्टी ने भाजपा से केवल घोसी एक सीट मांगी थी। भाजपा ने उसे भी देने से इंकार कर दिया। ऐसे में पार्टी के पास भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

विज्ञापन

'भाजपा ने सुभासपा का अस्तित्व समाप्त करने की धमकी दी'

ओमप्रकाश राजभर ने चंदौली लोकसभा सीट से रामगोविंद प्रजापति को प्रत्याशी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। लंबे समय से दलित और पिछड़ों के आरक्षण की मांग पर भाजपा के नेता केवल तारीख दे रहे थे। 

लोकसभा चुनाव में मात्र एक सीट मांगे जाने पर भाजपा ने पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त करने की धमकी दे डाली। भाजपा के खिलाफ पूर्वांचल में प्रत्याशियों को खड़ा करने पर धमकी दी जा रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा, हो सकता है भाजपा पार्टी का चुनाव चिन्ह (सिंबल) ही समाप्त करा दे। ऐसा किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता इन्हें जबाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed