फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 most votes cast in Mirzapur purvanchal

2014 के मुकाबले 2019 में ज्यादा पड़े वोट, मतदान में मिर्जापुर रह अव्वल

Sun, 19 May 2019 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 May 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 most votes cast in Mirzapur purvanchal
वोट डालने आई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को पूर्वांचल के सात संसदीय क्षेत्रों वाराणसी, बलिया, घोसी, गाजीपुर, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर और चंदौली में औसतन 58.22 फीसदी मतदान हुआ। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 60.76 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन


आजमगढ़ में प्राथमिक विद्यालय करऊत में पुनर्मतदान हुआ। यहां 56.69 फीसदी वोट पड़े जो 12 मई को हुए मतदान से 4.20 फीसदी ज्यादा है। चंदौली में झंडा हटाने और अन्य मामलों को लेकर दो मतदेय स्थलों पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में पथराव हुआ, लाठियां चलीं। गाजीपुर और बलिया में फर्जी मतदान को लेकर पथराव हुआ। मऊ में अभिकर्ता और होमगार्ड के बीच हाथापाई हुई।
विज्ञापन


वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया, मऊ में कई जगहों पर सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं के विरोध में मतदान का बहिष्कार भी किया गया। 259 जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट की खराबी से मतदान रुका और हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर में 71 बूथों पर ईवीएम खराबी होने से मतदान देर से शुरू हुआ। घोसी में 37 जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन में खराबी के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई। गाजीपुर में 23 जगहों पर ईवीएम के दगा देने से घंटे भर से अधिक समय तक मतदान रुका रहा।
 

वाराणसी में 15 बूथों पर शुरू में ईवीएम खराब रहीं और मतदाताओं ने हंगामा किया। चंदौली के अजगरा विधानसभा के लटौनी गांव में दबंगों ने मतदान से रोकने के लिए कुछ बस्तियों में मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगा दी थी।

सूचना पर डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी पहुंचे और ग्रामीणों का मतदान कराया। चंदौली में 65 बूथों पर ईवीएम गड़बड़ी की शिकायतें आईं। राबर्ट्सगंज में 58.10 फीसदी मतदान हुआ। 18 ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। बलिया में 30 जगहों पर ईवीएम खराबी से मतदान बाधित हुआ।
 

सीट मतदान (2019)  मतदान (2014)
मिर्जापुर 60.76  58.58
चंदौली 60.22 58.70
घोसी (मऊ)   59.13  55.04
गाजीपुर 58.60 54.94
वाराणसी 58.05 58.25
राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) 58.10 54.16
बलिया 52.70 48.27
कुल 58.22 55.42

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed