फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 mayawati akhilesh yadav ajit singh attack narendra modi varanasi

काशी में गठबंधन ने पीएम के खिलाफ भरी हुंकार, माया बोलीं- 23 मई से शुरू होंगे गुरु-चेले के बुरे दिन

Thu, 16 May 2019 06:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 16 May 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 mayawati akhilesh yadav ajit singh attack narendra modi varanasi
वाराणसी में गठबंधन के नेता - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सपा-बसपा-रालोद की विशाल रैली गुरुवार को हुई। नरेंद्र मोदी के गढ़ में आ कर अखिलेश-मायावती के साथ अजीत सिंह ने भी हुंकार भरी। कांग्रेस छोड़ कर सपा में आईं शालिनी यादव के पक्ष में तीनों दलों के मुखिया ने वोट मांगा।

विज्ञापन


वाराणसी के सीर गोवर्धन में सपा बसपा रालोद की रैली में गठबंधन के नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मां गंगा से किया वादा भी पूरा नहीं कर पाई भाजपा। इस बार मां गंगा सजा देंगी, पिछली बार जो आशीर्वाद मां गंगा ने दिया था, इस बार वापस ले लेंगी। अंग्रेजों के जाने के बाद भी दोनों सरकारों ने देश की गरीबी दूर नहीं की।
विज्ञापन


2014 में किए गए चुनावी वादे तक पूरे नहीं हुए। भाजपा पूंजीपतियों और धनवानों को मालामाल करने की चौकीदारी करने में लगी है। नोटबंदी और जीएसटी से भ्रष्टाचार बढ़ा है। हमारी सरकार आने पर सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में स्थाई रोजगार दिया जाएगा। भाजपा इन दिनों चिंतित है। ये बात भाजपा नेताओं के मुरझाए चेहरे से पता चलता है कि गुरु-चेले के 23 मई से बुरे दिन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मजात पिछड़े नहीं है राजनीतिक लाभ के लिए अपनी सरकार में गुजरात में अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा दिया। वह कागजी और फर्जी पिछड़े वर्ग के बने हैं। जो अपनी पत्नी का नहीं हुआ वह दूसरों का क्या होगा।

मायावती ने ममता बनर्जी का पक्ष लेते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को भी परेशान करके रखा है। हमारे गठबंधन को महामिलावटी कहते हैं, जबकि हमारा गठबंधन सामाजिक महापरिवर्तन का है।

अखिलेश बोले- बुलेट ट्रेन नहीं जवानों के लिए बुलेट प्रुफ जैकेट चाहिए

Lok sabha election 2019 mayawati akhilesh yadav ajit singh attack narendra modi varanasi
अखिलेश को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि सात दिन बचे हैं। देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। इस बार धोखे वाली सरकार नहीं बनेगी काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाने वाले आप की सांस्कृतिक विरासत से छेड़छाड़ कर रहे हैं। हमें बुलेट ट्रेन नहीं सैनिकों बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए। हमने बनारस के 24 घंटे बिजली दी है।

बता दें कि एक बुजुर्ग विधायक धरने पर बैठे थे और उनकी मांग थी कि बनारस को 24 घंटे बिजली दी जाए। जानकारी मुझे मिलते ही मैंने तत्काल बनारस को 24 घंटे बिजली दिलवाई। भाजपा ने उसी बुजुर्ग विधायक का टिकट काट दिया।

चाय वाले चौकीदार बन गए मुख्यमंत्री योगी के बारे में कहा कि लैपटॉप नहीं बांटा, क्योंकि वह चलाना नहीं जानते। वो कहते हैं कि यह जातियों का गठबंधन है जबकि यह गरीबों के दिलों का गठबंधन कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है।

अजीत ने कसा तंज- मोदी अगर श्रीलंका जाते तो बताते रावण को उन्होंने मारा

Lok sabha election 2019 mayawati akhilesh yadav ajit singh attack narendra modi varanasi
मायावती को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला

अजीत सिंह ने कहा कि मोदी प्रचारक थे और प्रचारक ही हैं। वे सपने दिखाते हैं सपना धरती पर उतारने की कोई योजना नहीं है उनके पास। मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। आम आदमी के नहीं बल्कि मोदी के अच्छे दिन आए हैं।

प्रधानमंत्री को झूठा आदमी बताते हुए कहा कि अगर यह श्री लंका में जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा। 2014 में नारा दिया गया था- 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी'; इस बार नारा बदल गया है- 'हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed