फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 many voters do not vote in chandauli ballia sonbhadra

पूर्वांचल में सैकड़ों मतदाता नहीं कर पाए अपने अधिकार का प्रयोग, जानिए क्या है वजह?

Sun, 19 May 2019 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र/चंदौली/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र/चंदौली/बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 May 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 many voters do not vote in chandauli ballia sonbhadra
चंदौली में नाम कटने से आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के तीन जिलों में सैकड़ों मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग नहीं कर पाए। इससे वोट ना डाल पाने के कारण मतदाता आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया। लोगों ने बीएलओ पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इन जिलों में सोनभद्र, बलिया और चंदौली के गांव शामित हैं।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के वैनी बूथ पर बड़ी संख्या में नाम कटने से लोगों वोट नहीं डाल पाए तो वहीं लोगों का आरोप है कि उसका नाम है उसका बीएलओ की लापरवाही से करीब  500 लोगों के वोट देने की परची नहीं पहुंची। इस गुस्साए ग्रमीणों ने बीएलओ पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सोनभद्र के जिलाधिकारी सोनभद्र और पुलिस अधीक्षक ने लोगों को समझाया और पर्ची ना होने पर भी वोटर लिस्ट में नाम होने पर वोट पड़ने की बात कही। लोगों ने बताया कि यहां के बीएलओ ने जो इसी बूथ का है, उसने राजनीति में आकर ऐसा काम किया है। इस दौरान लोगों ने बीएलओ को हटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जिले के फेफना गांव में भी कई लोगों ने अपना मतदाता सूची में ना होने पर बीएलओ पर लगाया पक्षपात का आरोप लगाया है। इस कारण स्थानीय गांव के कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं होने से जहां कुछ मतदाता निराश होकर बिना वोट दिए वापस लौट आए वहीं, कुछ ने बीएलओ और मतदान कर्मियों से सवाल-जबाब भी किया।

वोट ना डाल पाने से निराश राकेश मिश्र ने बताया कि मेरे पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने बताया कि मैं पिछले 30 वर्षों से वोट करता आ रहा हूं। बटुकेश्वर दत्त मिश्र ने बताया कि परिवार में 17 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। अखिलेश मिश्र ने बताया कि बीएलओ ने किसी राजनीतिक पार्टी के साथ में आकर ऐसा काम किया है।

चंदौली के शाहपुर भुजहुआं गांव में लगभग 350 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिए जाने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पहले इन लोगों का नाम मतदाता सूची में चादीतारा गांव में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed