{"_id":"5cde7d0dbdec220743638b9e","slug":"lok-sabha-election-2019-heena-shahid-statement-no-one-talking-about-development-issues-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुद्दे की बात ना कर, एक-दूसरे को टारगेट करके लड़ रहे चुनाव : हीना शाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दे की बात ना कर, एक-दूसरे को टारगेट करके लड़ रहे चुनाव : हीना शाहिद
Fri, 17 May 2019 02:51 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 17 May 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
जनहित भारत पार्टी की प्रत्याशी हीना शाहिद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश बहादुर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनहित भारत पार्टी की प्रत्याशी और प्रद्मश्री शाहिद की बेटी हीना शाहिद ने लोक सभा चुनाव 2019 में पार्टी नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी को लेकर सभी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोक सभा चुनाव व्यक्ति विशेष हो रहे हैं। चाहे वह पक्ष हो या फिर विपक्ष, सभी व्यक्ति विशेष को टारगेट करके चुनाव लड़ रहे हैं, जो ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
हीना शाहिद ने कहा कि इस बार के चुनावों में विकास के मुद्दे नहीं हैं। पर्यावरण, रोजगार के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रहा है। बस अगर बात हो रही है तो केवल इस व्यक्ति और उस व्यक्ति की, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
हीना ने बताया कि अंबेडकर, लोहिया, जैसी महान हस्तियों और विचारकों की बातों को भुलाकर लोग आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश बहादुर सिंह ने कहा कि इस शहर में स्वच्छ पेयजल और बुनकरों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन