फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Congress candidate ramakant yadav property details

भदोही से कांग्रेस प्रत्याशी के पास हैं पांच फॉर्च्यूनर, रमाकांत की पत्नी के पास बेशुमार जेवर

Tue, 23 Apr 2019 06:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 23 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Congress candidate ramakant yadav property details
नामांकन पत्र जमा करते रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के पूर्व सांसद और भदोही से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रमाकांत यादव करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। सोमवार को नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दिए अपने हलफनामे में उन्होंने लगभग आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति दिखाई। उनकी पत्नी के पास एक किलो आठ सौ ग्राम सोना है। 

विज्ञापन


निर्वाचन विभाग में दिए हलफनामे के मुताबिक रमाकांत के पास तीन करोड़ एक लाख जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 18 लाख की चल संपत्ति है। इसी तरह उनके नाम चार करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति है जबकि पत्नी रंजना के नाम एक करोड़ 45 लाख की संपत्ति है।

विज्ञापन

Lok sabha election 2019 Congress candidate ramakant yadav property details

रमाकांत आभूषण के शौकीन नहीं हैं। उनके पास मात्र 20 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास एक किलो 800 ग्राम सोना के साथ चार किलो चांदी है। रमाकांत यादव के खिलाफ दो मुकदमे लंबित हैं।

हालांकि 2014 के चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने पांच मुकदमे दिखाए थे। रमाकांत वाहनों के खासे शौकीन हैं। पांच फॉर्च्यूनर के साथ 10 से अधिक ट्रक और ट्रैक्टर उनके पास हैं। रमाकांत यादव के नाम एक पिस्टल भी पंजीकृत है। रमाकांत ने 1974 में पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सजई खानजहांपुर आजमगढ़ से हाईस्कूल पास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed