फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lok sabha election 2019 bjp president attack on rahul gandhi in ballia rally

बलिया में बोले शाह- पाक पर स्ट्राइक के बाद ऐसे रोए राहुल जैसे उनकी नानी मर गईं

Thu, 16 May 2019 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp president attack on rahul gandhi in ballia rally
बलिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्वांचल के बलिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महागठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तो कांग्रेस के साथ सपा-बसपा कार्यालय में मातम छा गया था।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि जब पुलवामा हमला हुआ तो पाकिस्तान चौकन्ना हो गया था। इसके बाद जब मोदी जी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कराया था तब दो जगहों पर मातम पसर गया था। एक जगह पाकिस्तान थी, जहां लोग विलाप कर रहे थे तो दूसरी जगह राहुल गांधी, सपा-बसपा का कार्यालय था।
विज्ञापन


यह वही लोग थे, जिनकी सरकारों में पाकिस्तान के लोग हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाते थे। तब देश के प्रधानमंत्री मौनी बाबा मौन रहते थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देश भर में आक्रोश था। पाकिस्तान ने भी सेना बिछा दी। डर था कि मोदी सरकार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। मोदी ने वही किया। मोदी के आदेश पर वायु सेना ने बालाकोट में घुसकर आतंकियों पर हमला कर उन्हें ठिकाने लगा दिया। देशभर में खुशी की लहर थी। पर दो जगह छाती पीटकर लोग रोने लगे। एक पाकिस्तान में और दूसरा मायावती, अखिलेश और राहुल बाबा का कार्यालय।

पाकिस्तान गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा

अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा तो ऐसे मातम में डूब थे जैसे, उनकी नानी मर गईं हो। राहुल गांधी से पूछना चाहिए था कि आखिर क्यों चेहरे का नूर उड़ गया। आपके चचेरे या ममेरे थे क्या ये आतंकवादी।

अमित शाह ने कहा कि राहुल के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कहा था कि दो-चार लड़कों ने बम गिरा दिए तो आपने पूरे पाकिस्तान पर बम क्यों गिराए? पाकिस्तान से बात करो। हमने जोर देकर कहा कि राहुल बाबा और मायावती-अखिलेश को अगर आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करो, पर यह मोदी की सरकार है। पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।

देश की सुरक्षा के साथ हम समझौता नहीं कर सकते। कश्मीर में अखिलेश और राहुलबाबा के साथी उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। पर राहुल बाबा कान खोलकर सुन लें कि नरेंद्र मोदी सरकार जब तक यहां है, भाजपा के लोगों के शरीर में जब तक प्राण है। कश्मीर को इस देश से कोई अलग नहीं कर सकता। ना ही वहां कोई प्रधानमंत्री अलग से बनने देंगे।

शाह ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जिताने की अपील की और कहा कि भाजपा की सरकार आते ही हमारी सरकार कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंकेगी।
 

जाकिर नाइक को लेकर राहुल गांधी पर गरजे शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया कि देश से देशद्रोह कानून को हटा दिया जाएगा। किस लिए हटाएंगे? जेएनयू में नारे लगते हैं, हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे। क्या ऐसे लोगों के समर्थन में देशद्रोह कानून हटाया जाएगा? 

अपनी जनसभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुलासा किया कि जाकिर नाइक ही श्रीलंका में हुए बम विस्फोट का मास्टर माइंड है। उन्होंने कहा कि उससे किसी ने पूछा कि भारत कब आओगे तो उसने कहा कि 27 के बाद जब भारत में राहुल गांधी की सरकार बन जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि जाकिर को यकीन है कि उस आतंकी को भारत में कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं कहेगी। पर इस बार भी मोदी सरकार ही आएगी और जाकिर नाइक भारत आया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।

70 सालों से देश को मोदी जैसे नेता का इंतजार

अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी-मोदी का नारा लग रहा है। यह महज चुनावी नारा नहीं बल्कि देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का आर्शीवाद है। 23 मई के बाद देश में एक बार फिर मोदी की सरकार चुनकर आएगी।

देश की जनता 70 सालों से मोदी जैसे नेता का ही इंतजार कर रही थी जो देश के गरीबों, पिछड़ों आदिवासियों के लिए काम कर सके। मोदी जी ने पिछले 20 सालों से कोई छुट्टी नहीं ली है। वहीं राहुल बाबा जब छुट्टी पर जाते हैं तो पता ही नहीं चलता किकहां चले गए हैं। उनकी मां भी ढूंढती है कि बेटुवा कहां चले गए। राहुल और उनके परिवार के लोगों ने 55 साल शासन किया। देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

मोदी ने पिछले पांच सालों में सात करोड़ माताओं और बहनों को उज्जवला के तहत गैस कनेक्शन दिया, 12 करोड़ शौचालय, दो करोड़ मकान, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया। कांग्रेस, सपा-बसपा के शासन काल में ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed