#VoteKaro केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान, बोलीं- देश में एनडीए की सरकार बनना तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, सांसद व एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने सेंट मैरी स्कूल में मतदान किया। अनुप्रिया ने लाइन में लगकर मतदान किया।
मतदान करने के बाद कहा कि पांच सालों में जो विकास हुआ उसके दम पर जनता ने नरेंद्र मोदी को अगला पीएम बनाने का मन बना लिया है। नरेंद्र मोदी ही देश के अगले पीएम बनेंगे। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पांच साल में जो विकास हुआ है, पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था। मैंने मिर्जापुर की बेटी होने का फर्ज निभाया है।
मिर्जापुर की जनता फिर मुझे एक बार आशीर्वाद देने जा रही मुझे इसका पूरा भरोसा है। जनता को विकास चाहिए। खोखले दावे, खोखले वादे नहीं चाहिए। दुर्भाग्य रहा जितनी भी सरकारें आईं, जनता को सपने ही दिखाईं। जनता के सपनों को कभी हकीकत में तब्दील नहीं किया।
हमने बड़े-बड़े वादे बताए ही नहीं बल्कि ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक काम किया है। 5 वर्षों में मिर्जापुर की तस्वीर बदली है। जन-जन के अंदर आज इसकी चर्चा है। मुझे अपने काम के आधार पर पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर की जनता एक बार फिर मुझे आशीर्वाद दे रही है।
अनुप्रिया पटेल ने दावा करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बन रही है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसी सरकार के साथ खड़ी है जो विकास करना चाहती है। जो देश के मान सम्मान की रक्षा करना जानती है, जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। पीएम के औपचारिक एलान बाकी है।