गाजीपुर में अमित शाह बोले- एयर स्ट्राइक से उड़ गया था बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का नूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के तीन चरणों का चुनाव बीतने के बाद पूर्वांचल का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पिछले तीन दिनों से लगातार पूर्वांचल में चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन किया। अमित शाह मनोज सिन्हा के नामांकन जनसभा को संबोधित करने आए गाजीपुर आए थे।
अमित शाह ने गाजीपुर के रामलीला मैदान से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मनोज सिन्हा का नामांकन जुलूस विजय जुलूस बन गया है। गाजीपुर सीट पर भाजपा की जीत नए सरकार की नींव डालेगी। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित कराया।
अमित शाह ने कहा कि मौनी बाबा की सरकार में 10 साल तक आतंकी देश मे घुसपैठ करते रहे। मोदी सरकार ने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसके बावजूद विपक्षी दल सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते रहे। आतंकियों ने पुलवामा पर अटैक किया, पुलवामा के जवाब पर बालाकोट में सेना ने एयर स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया।
बालाकोट में भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक पर पाक के चेहरे का नूर उड़ गया। एयर स्ट्राइक के बाद बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का भी नूर उड़ गया। ये सभी पाक के चचेरे-ममेरे भाई लगते है। कश्मीर को कोई भारत से नहीं छीन सकता।
'भाजपा ने किया है गाजीपुर का विकास'
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय थे, इस गैंग को मोदी सरकार ने जेल भेज दिया। सपा-बसपा वोट बैंक की राजनीति कर लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते है। देश को सुरक्षित रखना भाजापा की पहली प्राथमिकता है।
देश भर में नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लग रहे हैं। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के पीएम बनने वाले है। कांग्रेस ने 55 वर्षों में गाजीपुर का कोई विकास नहीं किया। पीएम मोदी ने 5 वर्षों में पूर्वांचल का भरपूर विकास किया। भाजपा सरकार ने गाजीपुर में हर क्षेत्र में विकास किया है। जनसभा में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह,शिव प्रताप शुक्ला भी मौजूद रहे।