{"_id":"5cc0593ebdec22146555ad26","slug":"lok-sabha-election-2019-amit-jani-not-stand-against-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के खिलाफ किया था मुकाबले का दावा, चुनाव के पहले ही अमित जानी ने छोड़ दिया मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के खिलाफ किया था मुकाबले का दावा, चुनाव के पहले ही अमित जानी ने छोड़ दिया मैदान
Wed, 24 Apr 2019 06:21 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और अमित जानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव के करीबियों में रहने की बात कहने और उनके खिलाफ आजमगढ़ से ताल ठोकने का दावा करने वाले अमित जानी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस कारण वह मुकाबले से पहले ही बाहर हो गया।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उनके करीबियों में रहने वाले अमित जानी जनपद पहुंचे। अमित जानी ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने और उनके काले कारनामों को जनता के सामने उजागर करने का दावा किया।
विज्ञापन
दावा किया कि आजमगढ़ लोकसभा सीट का मुकाबला अखिलेश बनाम अमित जानी से होगा। नामांकन के दौरान उनके नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। लेकिन अंतिम दिन तक वह नामांकन करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं सपा सुप्रीमो के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के घोषित प्रत्याशी अवनीश सिंह नामांकन के अंतिम समय में नामांकन कक्ष पहुंचे। नामांकन करने की समय सीमा समाप्त होने के कुछ मिनट पहले ही वह कक्ष में दाखिल हुए। हालांकि उनका नामांकन दाखिल हो गया।