{"_id":"5e1e28508ebc3e4b19022e38","slug":"lohri-varanasi-news-vns505230757","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी महोत्सव में छात्राओं पंजाबी गीतों पर की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी महोत्सव में छात्राओं पंजाबी गीतों पर की मस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वे तू लौंग, वे मैं लाची, तेरे पीछे आ गवाची, मैनू काला चश्मा जचदा है... जैसे पंजाबी गीतों पर पटियाला सलवार कुर्ते और परांदे में सोणी कुड़ियों ने जमकर गिद्दा किया। ये नजारा था गुरुबाग स्थित गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज का। जहां विद्यालय की बच्चियों और लड़कियों की ओर से लोहड़ी के ये विविध रूप देखने को मिले। लोहड़ी दे रंग, नवे साल दे में विद्यालय के छोटे से लेकर बड़ों बच्चों ने मस्ती के साथ पंजाबी संस्कृति को आत्मसात किया। डांस के साथ बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक विषयों पर भी प्रहार किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को हटाओ, जीवन की रक्षा करना, ट्रैफिक नियम का पालन करना। मर्चेंट ऑफ वेनिस’ अंग्रेजी नाटक के मंचन को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का अंत पंजाबी गीतों के रिमेक पर इंटर की छात्राओं द्वारा भागड़ा और गिद्दा से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक जगजीत कौर, प्रधानाचार्य मधुधीर, सोनाली गुप्ता, मधुबाला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
पंजाबी थिरके नन्हें कदम
आरएससी सैनिक किड्स यूनिवर्स स्कूल पहड़िया में मंगलवार को लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। पंजाबी परिधानों में सज-धजकर आए बच्चों ने नगाड़े की धुन पर खूब मस्ती की। फिल्मी गीतों पर डांस करने के साथ बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सभी का मन मोह लिया। जिसके बाद विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ने बच्चों को लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक अंशु सिंह, चेयरमैन सुदामा सिंह, नेहा श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।