{"_id":"64e24a107b0b2bfe2406679d","slug":"logo-of-kashi-sansad-cultural-festival-released-46-thousand-people-registered-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का लोगो जारी, 46 हजार ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का लोगो जारी, 46 हजार ने कराया पंजीकरण
Sun, 20 Aug 2023 10:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:45 PM IST
सार
एक सितंबर शुरू होने वाले काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का लोगो, वेबसाइट और क्यूआर कोड रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में जारी किया गया।
विज्ञापन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सितंबर शुरू होने वाले काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का लोगो, वेबसाइट और क्यूआर कोड रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में जारी किया गया। गांवों और शहर की गलियों के कलाकारों में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के लिए काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव एक से 24 सितंबर तक न्याय पंचायत से जिला स्तर पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण स्तर पर एक से पांच सितंबर तक और सात से 12 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसी तरह एक से 10 सितंबर के बीच ब्लॉक स्तर, शहरीय स्तर, जोनल स्तर, 17 से 23 सितंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। 10 से 18 वर्ष, 19 से 40 वर्ष और इससे ऊपर 60 वर्ष आयु वर्ग के कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे। अब तक 46 हजार प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
इनमें 100 दिव्यांग भी हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में स्कूल के बच्चे ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के कलाकार हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान मेयर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन