फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loco pilot hand chopped off after being hit by train in varanasi

वाराणसी: लोको पायलट का ट्रेन से हाथ का पंजा कटा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा में ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट का हाथ कट गया। घायल लोको पायलट को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Loco pilot hand chopped off after being hit by train in varanasi
लोको पायलट को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर लोको पायलट के हाथ का पंजा कट गया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने घायल लोको पायलट को मंडल रेल अस्पताल लहरतारा में भर्ती कराया। इस दौरान लोको पायलट के साथियों और परिजनों को भी सूचना दी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में तैनात लोको पायलट सिलाश भेंगरा की सुबह ड्यूटी थी और वह लहरतारा रेलवे क्रासिंग को पार करा था कि अचानक किसी ट्रेन की जद में आकर अचेत हो गया। दाहिने हाथ का पंजा क्षत विक्षत हो गया। आसपास के लोगों ने अचेतावस्था में लोको पायलट को देखा तो तुरंत लहरतारा चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल लोको पायलट को लहरतारा स्थित मंडल रेल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed