फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LLB entrance exam on February 6, LLM on eight

Varanasi News: एलएलबी की प्रवेश परीक्षा छह फरवरी, एलएलएम की आठ को

Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
LLB entrance exam on February 6, LLM on eight
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। दोनों प्रवेश परीक्षाएं नकल के कारण निरस्त हो गई थीं। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा हाईकोर्ट के आदेश पर निरस्त हुई थी। जबकि एलएलएम की प्रवेश परीक्षा को विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर निरस्त किया गया था।
विज्ञापन

कुलसचिव हरीश चंद ने शुक्रवार को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से एलएलबी की प्रवेश परीक्षा दोबारा छह फरवरी को कराई जाएगी। यह सुबह 11 से एक बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो 16 अगस्त की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक होगी। वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो 14 अगस्त की परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed