{"_id":"67109c1775d0d3a7660b08d7","slug":"llb-counseling-stopped-till-further-orders-after-solver-topper-in-kashi-vidyapith-entrance-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई बना टॉपर, अगले आदेश तक रुकी एलएलबी की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई बना टॉपर, अगले आदेश तक रुकी एलएलबी की काउंसिलिंग
Thu, 17 Oct 2024 10:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:39 AM IST
सार
काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई टॉपर बन गया। इसका खुलासा प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने के दौरान हुआ। एडमिट कार्ड और फॉर्म में सॉल्वर की फोटो थी और काउंसिलिंग में कोई और पहुंचा।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाई टॉपर बन गया। एडमिट कार्ड और एप्लिकेशन फॉर्म पर नाम पता किसी और का फोटो किसी दूसरे का था। ये मामला एलएलबी प्रवेश परीक्षा का है।
विज्ञापन
इसका खुलासा बुधवार शाम को हुआ। मंगलवार देर शाम एलएलबी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। अगले दिन कई छात्रों की नजर रिजल्ट के टॉपर पर पड़ी तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता छात्र ने बताया कि संदेह होने पर काशी विद्यापीठ में संपर्क किया गया तो छात्रों को परीक्षा देने वाले का एप्लिकेशन फॉर्म दिया गया। इससे पता चला कि जिसका चयन हुआ है, वो दूसरा और जिसने एग्जाम दिया है वो दूसरा छात्र है। वहीं एलएलबी की काउंसिलिंग आज से तीन दिन तक होनी थी। जो कि स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन