फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LKG student died after falling from auto while returning home from school in varanasi

दर्दनाक हादसा: स्कूल से घर लौटते समय ऑटो से गिरी LKG की छात्रा पर चढ़ा पहिया, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 10 Apr 2024 11:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 11:02 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना के बेला धर्मपुर त्रिमुहानी पर एक ऑटो से गिरी छात्रा पर पहिया चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
LKG student died after falling from auto while returning home from school in varanasi
मृत छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बेला धर्मपुर त्रिमुहानी पर ऑटो से एलकेजी की छात्रा जमीन पर गिर गई। उस पर ऑटो का पहिया चढ़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर धर्मपुर निवासी चालक संजय यादव को हिरासत में ले लिया। उधर, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


यह है मामला
चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला धर्मपुर के रहने वाले मनोज यादव की पुत्री आरुषी (06) हथियर स्थित एक स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। मंगलवार को वह स्कूल से ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। बेला धर्मपुर त्रिमुहानी पर ऑटो में बैठी आरुषी जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसके ऊपर से ऑटो का पहिया गुजर गया। 
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से घायल आरुषी को ऑटो चालक चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आरुषी की मौत की सूचना पाकर उसकी मां सोनी अचेत हो गई। होश में आने पर परिजन सोनी को बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे। उधर, परिजनों ने बताया कि ट्रक चालक मनोज के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आयुष है और छोटी बेटी आरुषी थी। कुछ ही दिन पहले आरुषी का स्कूल में दाखिला हुआ था।


न वाहन ही सही, न सुरक्षा का ध्यान
जिले में 2800 से ज्यादा स्कूल वाहन हैं। इनमें से कई वाहन ऐसे हैं जो वर्षों से फिट नहीं है, लेकिन पैसे के लिए मासूमों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ाये जा रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर वाहनों में बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी की जाती है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर चलने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed