फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lizard found in food at BHU mess

BHU के मेस में खाने में परोसी छिपकली वाली सब्जी: 25-30 छात्र कर चुके थे भोजन, कई ने कीं उल्टियां; लगाए ये आरोप

Wed, 27 May 2026 09:42 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Akash Dubey Updated Wed, 27 May 2026 09:42 PM IST
सार

बीएचयू के डालमिया हॉस्टल मेस में खाने में मरी छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। 25-30 छात्रों ने भोजन किया था, कुछ की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों के विरोध पर मेस और कैंटीन बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Lizard found in food at BHU mess
छात्रों का आरोप- एक ही तेल में बनता है वेज और नॉन वेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित डालमिया हॉस्टल में मेस के खाने में मरी छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस पर छात्रों ने मेस संचालक का विरोध किया। देखते ही देखते प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कई गाड़ियां हॉस्टल के बाहर पहुंच गईं। करीब 25-30 छात्र तब तक भोजन कर चुके थे। इस बीच कुछ छात्रों ने तबीयत बिगड़ने की आशंका के चलते उल्टियां भी कीं।

विज्ञापन



तबीयत बिगड़ने की आशंका के चलते हॉस्टल संचालकों ने एंबुलेंस बुलवा ली। हालांकि तब तक कई छात्रों को पास स्थित हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। जहां उन्हें दवा देकर काफी देर तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। वहीं छात्रों की मांग पर वार्डेन ने डालमिया हॉस्टल के मेस और कैंटीन को फिलहाल बंद करवा दिया गया। इस दौरान एडमिन वार्डेन प्रो. राजीव भाटला, वार्डेन डॉ. राघव मिश्रा और डॉ. समरेंद्र सिंह आदि पहुंच गए। नाराज छात्रों को समझाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- एक ही तेल में बनता है वेज और नॉन वेज
वार्डेन डॉ. राघव मिश्रा को ज्ञापन देकर विरोध जताते हुए छात्रों ने कहा कि मेस संचालक कैंटीन भी चला रहा है, जिससे खाने की गुणवत्ता बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वेज और नॉन वेज एक ही तेल में बनाया जाता है। बर्तन भी अच्छे से साफ नहीं होते हैं। छात्रावास में टॉयलेट समय पर साफ नहीं होते।

विज्ञापन

छात्रों ने पीने के पानी की भी कई समस्याएं गिनाईं। वार्डेन ने छात्रों से कहा कि वाटर कूलर की समस्या नहीं है लेकिन नीचे रखे एक वाटर कूलर को किसी छात्र ने लात मारकर तोड़ दिया था, जिसके बाद उसे मेस के अंदर रखवा दिया गया। साथ ही अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed